Bihar Breaking News : मधेपुरा में प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की गोली मारकर हत्या

Bihar Breaking News Live: मधेपुरा में प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की गोली मारकर हत्या. क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
9:19 PM. 12 Apr 22 9:19 PM. 12 Apr

मनरेगा पीओ के ऑफिस में घुसकर किया हंगामा

दरभंगा के तारडीह प्रखंड प्रमुख पति की गुंडागर्दी. पीओ मनरेगा के ऑफिस में घुसकर किया हंगामा. कंप्यूटर सहित अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश . बीडीओ से पीओ पंकज गिरि ने की मामले की शिकायत . सकतपुर थाने में आवेदन देकर लगाई सुरक्षा की गुहार.

9:19 PM. 12 Apr 22 9:19 PM. 12 Apr

पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट किया तलब

CM के कार्यक्रम में पटाखा फोड़ने का मामला. बिहार पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट किया तलब. नालंदा एसपी से सुरक्षा चूक पर मांगी रिपोर्ट. जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान किया था विस्फोट. फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए भेजा. नालन्दा एडीजी सिक्योरिटी करेंगे पूरे मामले की जांच.

9:19 PM. 12 Apr 22 9:19 PM. 12 Apr

सरपंच पति को मारी गोली

बिहार : बाइक सवार बदमाशों ने सरपंच पति को मारी गोली, 5 साल से शराब माफिया के निशाने पर है घायल सरपंच संघ का उपाध्यक्ष. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने एक सरपंच पति सह सरपंच संघ के उपाध्यक्ष को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है. घायल सरपंच पति को इलाज के लिए निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है.

9:19 PM. 12 Apr 22 9:19 PM. 12 Apr

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जतायी चिंता 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार की सभा में हुए धमाके पर चिंता जतायी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री पर फिर हमला करने का प्रयास किया गया है, बार-बार नीतीश जी की सुरक्षा में चूक होना चिंताजनक है.

9:19 PM. 12 Apr 22 9:19 PM. 12 Apr

मधेपुरा में प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा. बिहार में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या कर दी गई. प्रेमी युवक बीती रात मधेपुरा से मेला देखने की बात कह कर अपनी प्रेमिका से मिलने गया था जिसे रात में पकड़ कर गोली मार दी गयी. घटना के सम्बन्ध में मृतक छोटू साह (25) पिता दिनेश साह के दोस्त जय कुमार ने बताया कि वो मधेपुरा जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के पास एक दुकान में काम करता था.

9:19 PM. 12 Apr 22 9:19 PM. 12 Apr

पोखर में डूबने से 10 वर्षीय किशोरी की मौत

बेगूसराय- पोखर में डूबने से 10 वर्षीय किशोरी की मौत, स्नान के दौरान हुआ हादसा, छौराही थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की घटना

9:19 PM. 12 Apr 22 9:19 PM. 12 Apr

CM नीतीश कुमार की जनसभा में फूंटा पटाखा

नालंदा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘जनसभा’ के पास पटाखा फोड़े जाने की खबर है. इस सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर चूक. सिलाव में जनसंवाद यात्रा के दौरान पंडाल के अंदर युवक ने फोड़ा पटाखा. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया.

9:19 PM. 12 Apr 22 9:19 PM. 12 Apr

41 बोतल शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

हरलाखी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 41 बोतल शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगौर गांव निवासी मो. सरीफ की पत्नी अनवरी खातून के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की देर शाम थानाध्यक्ष के निर्देश पर गश्ती पर निकले एएसआई ध्यानी पासवान ने दलबदल के साथ गंगौर गांव पहुंच महिला के घर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 41 बोतल शराब बरामद हुआ. वहीं महिला पुलिस के सहयोग से महिला तस्कर को भी हिरासत में ले लिया गया. थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने कहा है कि गिरफ्तार महिला को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

9:19 PM. 12 Apr 22 9:19 PM. 12 Apr

शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बेगूसराय- 28 बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार, बरौनी जीआरपीएफ ने किया सिमरिया स्टेशन से गिरफ्तार

9:19 PM. 12 Apr 22 9:19 PM. 12 Apr

9 कार्टन विदेशी शराब बरामद

बेगूसराय-9 कार्टन विदेशी शराब बरामद, नगर थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड से किया बरामद, बमबम महतो के घर पर छापेमारी

1:02 PM. 12 Apr 22 1:02 PM. 12 Apr

मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली

मोतिहारी में अपराधियों ने बसवरिया पैक्स अध्यक्ष संजय सुकुल को बाइक अपराधियों ने गोली मार दी है. गोली पैक्स अध्यक्ष के बाह में लगी, निजी हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के बसवरिया इलाके की है. मंगलवार सुबह गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

1:02 PM. 12 Apr 22 1:02 PM. 12 Apr

खगड़िया मे प्रसाद खाने से 30 लोग बीमार 

खगड़िया के मानसी थाना इलाके के सैदपुर गांव में लगभग 30 लोग एक साथ हुए बीमार हो गए. सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से हुए बीमार, बीमार लोगो में बच्चे भी शामिल है. सभी को सदर अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है.

1:02 PM. 12 Apr 22 1:02 PM. 12 Apr

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सम्मान समारोह

बीजेपी के नवनिर्वाचित MLC का भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह होगा. तारकिशोर प्रसाद करेंगे विधान पार्षदों को सम्मानित. बीजेपी के नवनिर्वाचित एमएलसी का होगा सम्मान, सासाराम से संतोष सिंह, औरंगाबाद से दिलीप कुमार, गोपालगंज से राजीव कुमार, दरभंगा से सुनील चौधरी, समस्तीपुर से तरुण कुमार, कटिहार से अशोक अग्रवाल, पूर्णिया से दिलीप जायसवाल को किया जाएगा सम्मानित.

1:02 PM. 12 Apr 22 1:02 PM. 12 Apr

भागलपुर में मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

भागलपुर में बाबूपुर गंगा घाट पर नहाते वक्त डूबे युवक के रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची SDRF की टीम. रेस्क्यू का काम जारी, अभी तक युवक लापता.

1:02 PM. 12 Apr 22 1:02 PM. 12 Apr

भागलपुर में गंगा में नहाने गया युवक डूबा

भागलपुर में बाबूपुर गंगा घाट पर नहाने गया युवक डूबा. पुलिस को घटना की सूचना दी गई पर काफी देर तक लापरवाही दिखती रही. काफी देर बाद रेस्क्यू टीम पहुंची पर अभी तक युवक लापता.

9:05 AM. 12 Apr 22 9:05 AM. 12 Apr

गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव की बहन के घर में भीषण चोरी

गुरुआ के राजद विधायक विनय कुमार यादव की बहन रीना कुमारी के गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर मुहल्ले में स्थित घर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की. चोरों ने उनके घर से करीब ढाई लाख रुपए नगद और आठ से 10 लाख रुपये के जेवरात ले भागे.

9:05 AM. 12 Apr 22 9:05 AM. 12 Apr

पटना के अटल पथ पर सड़क हादसा 

पटना मे रॉन्ग साइड से अटल पथ पर तेज गति से आ रहे पिकअप वैन ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इसके कारण स्कूटी पर सवार बिहारशरीफ के नूरसराय का रहने वाला छात्र अमित कुमार घायल हो गया. छात्र आर ब्लॉक की ओर से पुनाईचक स्थित अपने घर की ओर जा रहा था और सचिवालय के पास अटल पथ ओवरब्रिज पर हादसा हुआ. खास बात यह है कि पीरबहोर थाने में तैनात एक महिला दारोगा ने रुक कर घायल की मदद की और लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

9:05 AM. 12 Apr 22 9:05 AM. 12 Apr

पटना के जदयू कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता

पटना के जदयू कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता में ललन सिंह और उमेश कुशवाहा प्रेस को करेंगे संबोधित, पार्टी कार्यलय स्थित सभागार में 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा.

8:47 AM. 12 Apr 22 8:47 AM. 12 Apr

पैदल जा रहे दो राजमिस्त्री समेत तीन को स्कॉर्पियो ने रौंदा

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया के पास आरा-मोहनिया एनएच पर सोमवार की देर रात स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे दो राजमिस्त्री समेत तीन को रौंद दिया. हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक की मौत इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान हुई.

8:47 AM. 12 Apr 22 8:47 AM. 12 Apr

शेखपुरा में सड़क हादसा

शेखपुरा में बाइक ने होमगार्ड जवान को मारी टक्कर , हादसे में होमगार्ड जवान बुरी तरह से हुआ घायल. इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती.

8:47 AM. 12 Apr 22 8:47 AM. 12 Apr

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सिंह का बख्तियारपुर दौरा

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सिंह आज बख्तियारपुर के दौरे पर है. वहां रविशंकर प्रसाद गणेश हाई स्कूल में किशोरों के लिए बने टीकाकरण सेंटर का करेंगे उद्घाटन.

8:47 AM. 12 Apr 22 8:47 AM. 12 Apr

निगरानी के छापे मे मिला 5 लाख से अधिक रुपये 

सहायक इंस्पेक्टर जेनरल (एआइजी) रूपक कुमार के ठिकानों पर सोमवार को विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने छापेमारी की. छापेमारी में मुख्य सचिवालय स्थित जेल निदेशालय स्थित उनके कार्यालय की तलाशी ली गयी, तो उनके पास मौजूद बैग से पांच लाख 80 हजार 822 रुपये मिले. साथ ही पटना में 3 करोड़ से अधिक का मकान मिला एवं 50 लाख के आभूषण भी बरामद.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: मधेपुरा में प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की गोली मारकर हत्या. क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >