Bihar Breaking News LIVE: महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार चुने गए, तेजस्वी के साथ सौंपा समर्थन पत्र

Bihar Breaking News LIVE: सृजन घोटाला मामले में चल रही विभागीय कार्यवाही में जिला परिषद कार्यालय के पूर्व नाजिर राकेश कुमार व भू-अर्जन कार्यालय के पूर्व नाजिर राकेश झा के मामले में सुनवाई 13 अगस्त को होगी. बिहार में आज ��ी ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
11:13 PM. 9 Aug 22 5:43 PM. 9 Aug

महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार चुने गए, तेजस्वी यादव के साथ राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र

बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं. नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुन लिया गया है. वो अब महागठबंधन के तरफ बिहार के मुख्यमंत्री होंगे. तेजस्वी यादव के साथ राज्यपाल को नई सरकार के गठन के लिए अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है.

11:13 PM. 9 Aug 22 5:43 PM. 9 Aug

सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, समय से पहले पहुंचे राजभवन

सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है. उन्हें राज्यपाल से मिलने का समय शाम 4 बजे का मिला था. वक्त से पहले ही राजभवन नीतीश कुमार पहुंचे गए. इसके साथ ही समर्थन पत्र भी सौंप दिया है.

11:13 PM. 9 Aug 22 5:43 PM. 9 Aug

मुजफ्फरपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान करंट से एक व्यक्ति की मौत, 3 झुलसे

मुजफ्फरपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी घटना हो गई है. करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, इस घटना में 3 लोग झुलस गए हैं. लोग बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं. घटना बरुराज थाना के फुलवरिया चौक का है.

11:13 PM. 9 Aug 22 5:43 PM. 9 Aug

मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, पटना समेत 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ठनका की आशंका

मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पटना समेत 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ठनका का अलर्ट जारी है. वहीं, पटना, मुजफ्फरपुर सहित बाकी 19 जिलों मे हल्की बूंदा-बांदी की आशंका है.

7:29 PM. 9 Aug 22 1:59 PM. 9 Aug

बिहार की राजनीति पर चिराग पासवान प्रेस वार्ता करेंगे, शाम 3:30 बजे है समय

दिल्ली में चिराग पासवान प्रेस वार्ता करेंगे. शाम 3:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे. बिहार की राजनीति पर प्रेस कांफ्रेंस करेगे.

6:24 PM. 9 Aug 22 12:54 PM. 9 Aug

मनेर में मुहर्रम को लेकर निकाली गई जुलूस व ताजिया

मनेर. कर्बला में शहीद हुए इमाम हसन हुसैन की याद मनेर नगर में भव्य तरीके से इस्लामिक कैलेंडर की 10 वी तारीख मंगलवार आज गाजे बाजे के साथ जुलूस निकला निकाला गया. इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन की देखरेख में मनेर नगर के काजी मोहल्ला, हुद्दापर, चारहजार मोहल्ला सहित कई मोहल्ला से ताजिया व जुलूस निकला गया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: सृजन घोटाला मामले में चल रही विभागीय कार्यवाही में जिला परिषद कार्यालय के पूर्व नाजिर राकेश कुमार व भू-अर्जन कार्यालय के पूर्व नाजिर राकेश झा के मामले में सुनवाई 13 अगस्त को होगी. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >