Bihar Breaking News LIVE: पटना में रिसेप्शनिस्ट ने की आत्महत्या, दानापुर में उपसरपंच के पुत्र को लगी गोली

Bihar Breaking News LIVE: जदयू के प्रदेश सचिव कमाल परवेज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गुलजारबाग स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के बीच वस्त्र व खाने पीने की सामग्री का वितरण किया गया. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:06 PM. 6 May 22 9:06 PM. 6 May

पटना में रिसेप्शनिस्ट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के नेहरूनग रिसेप्शनिस्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतिक तान्या शर्मा लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं. घटनास्थल पर पहुँच कर पुलिस जांच कर रह है.

9:06 PM. 6 May 22 9:06 PM. 6 May

चुनावी रंजिश को लेकर उपसरपंच के पुत्र को गोली मार किया जख्मी

दानापुर. चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार की रात शाहपुर थाने के पतलापुर पंचायत की उपसरपंच मुन्नी देवी के 22 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार उर्फ करण को सीने में गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. परिजनों ने जख्मी रूपेश को इलाज के लिए सगुना मोड़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. इस संबंध में जख्मी रूपेश के पिता जय प्रकाश सिंह उर्फ जुदागी सिंह ने स्थानीय थाने में उदय, राहुल, अब्दुल सत्तार, सुरेश सिंह, बबलू सिंह, भुनेश्वर सिंह, हिमांशु कुमार, पंकज सिंह व शैलेस सिंह के विरूद्ध नामजद मामला दर्ज कराया है.

9:06 PM. 6 May 22 9:06 PM. 6 May

वृद्धाश्रम में बांटी सामग्री

पटना सिटी. जदयू के प्रदेश सचिव कमाल परवेज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गुलजारबाग स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के बीच वस्त्र व खाने पीने की सामग्री का वितरण किया गया. संचालन जदयू नेता कन्हाई पटेल ने किया. प्रदेश सचिव के पिता मो जलालउद्दीन की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में आफताब गुड्डू, राजमणि पंडित, धर्मेन्द्र कुमार, राजा, अमन कुशवाहा, मनोज मेहता, पप्पू मेहता, रामप्रवेश पटेल, मो बिल्ला, संजय कुमार, कृष्णा पटेल, मुख्तार व रवि गुप्ता आदि शामिल थे.

9:06 PM. 6 May 22 9:06 PM. 6 May

आरा में सेंट्रिंग मिस्त्री को सीने में मारी गोली

आरा में सेंट्रिंग मिस्त्री को सीने में अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली. घायल मिस्त्री आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

आपसी विवाद में मारपीट, तीन घायल

मैनाटांड़ : पुलिस अंचल क्षेत्र के भिन्न-भिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए. घायलों में मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी लालपरी देवी पति कुशहर महतो एवं हीरामुनी कुमारी हैं. वही भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा ताजपुर गांव में मारपीट में तरुण महतो घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ ने जारी है. वही मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

सीयूइटी में शामिल होने के लिए अब 22 तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

पटना. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूइटी-2022) में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. सीयूइटी 2022 में शामिल होने के लिए cuet.samarth.ac.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 22 मई शाम पांच बजे तक भर सकते हैं.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

गोपालगंज में युवक की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या किन कारणों से हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. यह घटना गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समइल की है. पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

GNM छात्रों का प्रदर्शन, वैशाली में शिफ्ट कराने पर जताया विरोध

पीएमसीएच में जीएनएम कॉलेज को वैशाली के राजापाकड़ में शिफ्ट करने को लेकर बुधवार को हुए विवाद के बाद दो नर्सों को तबादला कर दिया गया है. दोनों एक ग्रेड नर्स है और पीएमसीएच में कार्यरत है. इनमें एक जीएनएम स्कूल की सीनियर टीचर हैं, दूसरी वार्ड में कार्यरत हैं. GNM छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

30 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

पटना. गर्दनीबाग पुलिस ने 30 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के राजपुताना गली का रहने वाला अंकित कुमार है. दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसके पास से स्मैक बरामद की है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि अंकित कुमार पहले भी इसी थाना क्षेत्र से स्मैक बेचने के आरोप में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है कि स्मैक लाया कहां से है.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

 दो अफसरों के ठिकानों पर EOU की छापेमारी

पटना. बिहटा के तत्कालीन थानाध्यक्ष के ठिकाने पर छापेमारी चल रही है. आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की टीम ने छापेमारी कर रही है. वहीं, सहरसा के जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के ठिकाने पर भी छापेमारी कार्रवाई जारी है. सहरसा और मुजफ्फरपुर के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है. इनपर आय से 1.59 करोड़ अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

मैट्रिक कंपार्टमेंटल शुरू एक फर्जी परीक्षार्थी धराया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा, 2022 गुरुवार से शुरू हो गयी. राज्य के 114 केंद्रों पर 57,817 परीक्षार्थी शामिल हुए. पहली पाली में गणित की परीक्षा 9:30 बजे से 12:45 बजे तक हुई. वहीं, दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए गणित के स्थान पर गृह विज्ञान की परीक्षा हुई. बेगूसराय से दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए एक फर्जी परीक्षार्थी धराया.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

फुलवारी में दो गुटों में मारपीट, एक गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ. नगर थाना क्षेत्र के सैयदाना मोहल्ले में दो पड़ोसियों में आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों तरफ से पत्थर और लाठी-डंडे चले. इस मारपीट के दौरान फरहान हाशमी का सिर फुट गया. इस मामले में मोहम्मद काशिफ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है. मारपीट करने वाले दोनों पक्ष रिश्तेदार बताये जाते हैं.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

दीघा में घरेलू विवाद से तंग आकर युवक ने दी जान

पटना. दीघा थाना क्षेत्र के बांसकोठी स्थित अल्पना सिनेमा के बगल वाली गली में घरेलू विवाद में 35 साल के युवक ने फंदे से लटक खुदकुशी कर ली. मृतक गुड्डू पासवान मजदूरी कर घर चलाता था. वहीं इस मामले में पत्नी मीरा देवी ने अपनी दोनों ननद व ननदोई पर आत्महत्या को लेकर उकसाने का केस दर्ज कराया है.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह पार्टी से हटाये गये

पटना. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कार्रवाई की गयी है. उन पर कई महीनों से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगा है. उन्हें पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव सहित अन्य जिम्मेदारियों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. यह जानकारी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने गुरुवार को दी.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

शिक्षकों के वेतन सत्यापन पोर्टल का शुभारंभ आज

पटना. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी छह अप्रैल को विश्वविद्यालय और अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन सत्यापन के लिए बनाये गये पोर्टल का शुभारंभ करेंगे. शुभारंभ समारोह जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान के सभागार में किया जायेगा.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे दिल्ली

पटना. बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने दिल्ली पहुंच गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री भी दिल्ली गई हुई हैं. लालू प्रसाद दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद अपनी बेटी सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर रह रहे हैं.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

शौचालय की टंकी में दम घुटने से मकान मालिक व मजदूर की मौत

पूर्णिया. शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के माधोपाड़ा स्थित इस्लामनगर मुहल्ले में गुरुवार को शौचालय की टंकी में दम घुटने से मकान मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, दोनों को बचाने में तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय नेवालाल चौक का मजदूर रमेश यादव एवं मकान मालिक मोहम्मद सलीम अंसारी की मौत हुई है.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

ट्रेन में महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी करनेवाला गिरफ्तार

सारण. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में अपने को रेल पुलिस बता कर महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की. इस दौरान सोनपुर थाना क्षेत्र की नजरमीरा पंचायत के राहर दियारा का पुरुषोत्तम कुमार उर्फ मंटू कुमार यादव ने वायरलेस शाखा, पटना में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मी का पीछा करते हुए रेल पुलिस बन कर बैग चेक करने की बात कही. महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि इस बात की सूचना रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी को दी. आनन-फानन में शातिर को आरपीएफ के जवानों ने दबोच लिया. ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंच चुकी थी.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

युवक ने किन्नर से की शादी, पंचों ने दोनों को गांव से निकाला

दरभंगा के सोनकी थाना क्षेत्र निवासी किन्नर बने एक युवक ने दो साल पहले श्यामपुर गांव के एक युवक को पति बना लिया. इसका खुलासा गुरुवार को उस समय हुआ जब दोनों ने साथ मरने व जीने की कसम खाने की बात सामाजिक पंचायत में कहीं. गुरुवार को सुबह पंचायत हुई. पिता ने पंचों से आग्रह किया कि पुत्र के साथ-साथ उसकी पत्नी बनी किन्नर को भी गांव से निकाल दिया जाये.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

उत्तर बिहार में आज भी आंधी-बारिश की संभावना

बिहार में आंधी-पानी की स्थिति अगले 48 घंटे तक बनी रहेगी. उत्तर बिहार और उससे सटे इलाकों में शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं. इस इलाके में ठनके की भी आशंका है.

3:07 PM. 6 May 22 3:07 PM. 6 May

जहानाबाद जेल ब्रेक के आरोपित नक्सली की पीएमसीएच में मौत

पटना. कुख्यात नक्सली शिवशंकर उर्फ शिवजी उर्फ त्यागी जी उर्फ बाबा की पीएमसीएच में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी. 70 वर्षीय शिवशंकर काफी समय से बीमार चल रहा था. बेऊर जेल से उसे पीएमसीएच में 22 अप्रैल को भर्ती कराया गया था.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: जदयू के प्रदेश सचिव कमाल परवेज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गुलजारबाग स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के बीच वस्त्र व खाने पीने की सामग्री का वितरण किया गया. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >