Bihar Breaking News LIVE: RCP सिंह ने jdu से दिया इस्तीफा, नया संगठन बनाने का संकेत

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट जारी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 212 नये कोरोना संक्रमित पाये गये है. इनमें सबसे अधिक पटना जिले में 53 नये संक्रमित मिले हैं. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
1:46 AM. 7 Aug 22 8:16 PM. 6 Aug

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा, 7वें चरण की बहाली की मांग को लेकर बवाल, राजधानी के जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शन, पुलिस ने चटकाई लाठियां, कई शिक्षक अभ्यर्थी जख्मी

1:46 AM. 7 Aug 22 8:16 PM. 6 Aug

नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का STF ने किया उद्भेदन

नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का STF ने उद्भेदन किया है. यहां से STF ने हथियार सहित 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, गोसाई बीघा गांव में पुलिस ने की कार्रवाई

7:24 PM. 6 Aug 22 1:54 PM. 6 Aug

गिरफ्तार डीएसपी के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

पटना. बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार डीएसपी रंजीत कुमार रजक के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है. पटना कटिहार और अररिया में ईओयू की टीम कार्रवाई कर रही है. ईओयू ने आय से अधिक संपति का मामला दर्ज किया है.

7:24 PM. 6 Aug 22 1:54 PM. 6 Aug

दानापुर में नाव पर विस्फोट, चार लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. दानापुर के पास मनेर में सिलेंडर विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गयी है. मनेर का गंगा घाट पर अवैध बालू से लदे नाव पर सिलेंडर विस्फोट हो गया है. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है.

7:24 PM. 6 Aug 22 1:54 PM. 6 Aug

छपरा में अब तक 13 लोगों की हो चुकी है मौत

छपरा में जहरीली शराब के चलते पिछले पांच दिनों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. डीएम ने भी प्रारंभिक जांच में शराब पीने से मौत होने की आशंका जतायी है. 20 अन्य लोग भी शराब पीने के बाद बीमार पड़े है, इनमें से 15 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है.

7:24 PM. 6 Aug 22 1:54 PM. 6 Aug

फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में शिक्षक बर्खास्त

छपरा के दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय यदुरामपुर के एक शिक्षक को फर्जी प्रमाण पत्र होने की वजह से बर्खास्त कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्तिचक गांव निवासी रामायण राय के पुत्र शिक्षक तारकेश्वर प्रसाद यादव उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. लेकिन इनका इंटर का प्रमाण पत्र जांच में फर्जी निकल गया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट जारी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 212 नये कोरोना संक्रमित पाये गये है. इनमें सबसे अधिक पटना जिले में 53 नये संक्रमित मिले हैं. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >