दरभंगा के बाद अब मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें prabhatkahabr.com की ब्रेकिंग न्यूज लाइव के साथ

Live Updates
2:25 AM. 5 Dec 21 8:55 PM. 4 Dec

मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें

सब इंस्पेक्टर अमर राज ने बताया कि कल तक सबकुछ सामान्य था. किसी ने रात में ये बोतल यहां रखी है. पुलिस ने शराब की चार खाली बोतलों को बरामद किया है. पुलिस ने परिसर से 4 खाली बोतलें बरामद की. मुजफ्फरपुर समाहरणालय में स्थित धरना स्थल के पास ये बोतले मिली है. यह जगह डीएम कार्यालय और एसएसपी कार्यालय के बीच में स्थित है.

2:25 AM. 5 Dec 21 8:55 PM. 4 Dec

जातिगत जनगणना पर बोले लालू यादव

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जातिगत जनगणना पर बयान दिया है. दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा यह सुनिश्चित करने की योजना बना रहे हैं कि जाति आधारित जनगणना न हो. एससी/एसटी की आबादी बढ़ी है इसलिए सरकार को उन्हें नौकरी देनी पड़ेगी. सरकार इनकार कर सकती है लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जाति आधारित जनगणना हो.

2:25 AM. 5 Dec 21 8:55 PM. 4 Dec

दरभंगा के बाद अब मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें

दरभंगा के बाद अब मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में शराब की खाली बोतलें मिली है. सब इंस्पेक्टर के अनुसार, कल तक यहां ये बोतलें नहीं थी. ये किसी ने रात में रखी है. बताया कि शराब की 4 खाली बोतलें बरामद की गई है.

2:25 AM. 5 Dec 21 8:55 PM. 4 Dec

भागलपुर: अपराधियों ने गोलीबारी और मारपीट कर पशु व्यवसायियों से की लूट

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा मोर के पास शनिवार को दोपहर 12 बजे स्वीप्ट कार से पशु हाट पकड़ा जा रहे पूर्णियां जिले के पशु व्यवसायियों के साथ अपराधियों ने गोलीबाड़ी मारपीट करते हुए ढाई लाख रुपये लूट लिए. अपराधियों की गोलीबारी से एक पशु व्यवसायी पूर्णियां जिले के अमौर थाना क्षेत्र के बाड़ा ईदगाह निवासी मो मुर्शीद कुरैशी और चालक मो आलमगीर गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.

2:25 AM. 5 Dec 21 8:55 PM. 4 Dec

मुंगेर- कॉपरेटिव बैंक में डकैती को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान

बांका जिले के शंभूगंज बाजार स्थित भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में शनिवार को डकैती की सूचना पर मुंगेर जिला के असरगंज थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में सुल्तानगंज-तारापुर मुख्य मार्ग में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं बाथ थाना पुलिस ले भी शंभूगंज मोड़ के समीप मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग चलाया। हालांकि पुलिस को इस अभियान में बैंक डकैती से संबंधित कोई सुराग नहीं मिल पाया।

2:25 AM. 5 Dec 21 8:55 PM. 4 Dec

कैशियर को बट से मारकर लूटा बैंक

बांका: जिले के दी भागलपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक शाखा शभुंगज में बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर 18.41 लाख रुपये की लूट कर ली. शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बदमाशों ने लूट की घटना का अंजाम दिया. विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक के कैशियर जितेंद्र कुमार सिंह को बट से घायल भी कर दिया. शाखा प्रबंधक मिथिलेश कुमार जायसवाल ने 18 लाख 41 हजार 192 रूपये बदमाशों द्वारा लूट करने की पुष्टी की है.‌

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें prabhatkahabr.com की ब्रेकिंग न्यूज लाइव के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >