मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

बेगूसराय में ट्रक ने साइकिल सवार दो छात्रों को रौंदा, घटनास्थल पर एक की मौत तो दूसरा घायल. बखरी थाना के बखरी गौशाला के पास की घटना की जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय में ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, घटना को लेकर परिजनों में मचा कोहराम. मंझौल ओपी के मंझौल पंचायत 3 की घटना.
गृह मंत्री अमित शाह आज पटना पहुँच गए हैं जहां पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. 2019 के आम चुनाव के बाद पहली बार अमित शाह पटना में आयोजित बीजेपी की संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे.
गोपालगंज- तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा. हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर मौत. ट्रक के साथ चालक को पुलिस ने किया. गिरफ्तार बैकुंठपुर थाना के खैरा आजम के पास की घटना.
एक प्रेमिका दो दिवाने : बगहा में प्रेमिका के चक्कर में एक दोस्त मे दूसरे दोस्त पर किया जानलेवा हमला
कैमूर में शराब मफियाओं के खिलाफ अभियान. पुलिस ने 52 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार यूपी बिहार सीमा के मोहनिया चेकपोस्ट की कार्रवाई.
खगड़िया- बदमाशों ने दो भाईयों पर किया हमला. एक को गोली मारकर किया जख्मी. दूसरे भाई को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल. दोनों घायल सदर अस्पताल में इलाजरत. दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने घटना को दिया. अंजाम गंगौर ओपी के लक्ष्मीपुर की घटना.
BJP का मेगा इवेंट : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरूद्वारा में टेका मत्था..पार्टी नेताओं के साथ पीएम के मन की बात सुनी.
बेगूसराय : 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश सेठ कुमार उर्फ महंथा गिरफ्तार बक्सर जिले में चलती कुर्ला-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से पटना एसटीएफ ने किया गिरफ्तार बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड के पूर्व मुखिया सह सीपीआई नेता गणेश पोद्दार हत्याकांड का मुख्य आरोपी
सीतामढ़ी : मंडल कारा में छापेमारी डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी. प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी जेल के वार्डों में ले रहे बंदियों की तलाशी.
भाजपा संयुक्त मौर्चा की निकली शोभा यात्रा, जेपी नड्डा समेत कई नेता रहे मौजूद.
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में पहला गोल्ड मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साइखोम मीराबाई चानू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं .
पटना . गांधी मैदान में एक अगस्त से 15 अगस्त तक सुबह की सैर और दिन में घुमने पर प्रतिबंध रहेगा. पटना डीएम सह सह-सीइओ, श्रीकृष्ण स्मारक विकास समिति ने इसको लेकर शनिवार को आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि 15 अगस्त को सुबह नौ बजे गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर तैयारियां एक अगस्त से 13 अगस्त तक होंगी. इसके बाद 13 अगस्त से गांधी मैदान को सैनिटाइज किया जायेगा. वहीं एक अगस्त को गांधी मैदान में परेड का पहला पूर्वाभ्यास किया जायेगा. 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास परेड होगा.
अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना में लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया है. हालांकि इसका केंद्र काठमांडू बताया जा रहा. कांठमांडू से करीब 150 किमी दूर जमीन के 10 किमी नीचे हलचल होने की सूचना है. भूकंप की तीव्रता 6 आंकी गयी है. मुंगेर में भी भूकंप के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये.
सुपौल-भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत,पीपरा थाना के विशनपुर की घटना, स्कोर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 3 की मौत
खगौल. जगत नारायण लाल कॉलेज में नये सत्र से बीकॉम (स्ववित्तपोषित) की पढ़ाई शुरू होगी. कॉलेज की प्राचार्या प्रो मधु प्रभा सिंह ने बताया कि कॉलेज में वर्तमान सत्र से बीकॉम स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिए पाटलिपुत्र विवि का अनुमति पत्र प्राप्त हो चुका है. बीकॉम में नामांकन के लिए कॉलेज को 60 सीट उपलब्ध करायी गयी है. बीकॉम (ऑनर्स) स्ववित्तपोषित कार्यक्रम में नामांकन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं कॉलेज के बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2022 है.
मधुबनी जेल में दर्जनभर किशोर बंद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने जताई नाराजगी, जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर अभिभावकों से आवेदन मांगने का निर्देश दिया.
पटना. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 266 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. पटना जिले में 38 इलाकों से कुल 84 नये मामले सामने आये हैं. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की रफ्तार आने वाले एक सप्ताह के अंदर और कम हो जायेगी. क्योंकि पॉजिटिव मरीजों के साथ-साथ ठीक होने की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. 24 घंटे में कुल 50 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 483 हो गयी है. हालांकि अच्छी बात यह है कि कोरोना से रिकवरी मरीजों का प्रतिशत 98.36 चल रहा है. यानी कोविड से ठीक होने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं.
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ