Bihar Breaking News LIVE: तेलगना के मुख्यमंत्री पहुंचे पटना, सीएम नीतीश कुमार से करेंगे मुलाकात

Bihar Breaking News LIVE: दरभंगा में जवान की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. दरभंगा पुलिस ने 40 नामजद और 150 अज्ञात पर मामला दर्द कर जांच शुरू कर दी है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
3:51 PM. 31 Aug 22 3:51 PM. 31 Aug

बेगूसराय में ट्रेन से विदेशी शराब बरामद

बेगूसराय में सीमांचल एक्सप्रेस से 110 बोतल शराब रेलवे पुलिस ने बरामद किया है. यह शराब ट्रेन की बोगी से लावारिस हालत में मिली है. बरौनी जीआरपी ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है.

3:51 PM. 31 Aug 22 3:51 PM. 31 Aug

तेलगना के मुख्यमंत्री पहुंचे पटना

तेलगना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पटना पहुंच गये है. वे गलवान शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात भी करेंगे.

3:51 PM. 31 Aug 22 3:51 PM. 31 Aug

पटना में सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत

पटना में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गयी है. बाइक सवार दंपति को कार ने जोरदार टक्कर मार दी. यह घटना बाढ़ के NH-31 पर अचुआरा के पास की है.

3:51 PM. 31 Aug 22 3:51 PM. 31 Aug

हाजीपुर में ट्रक से 21 कार्टून शराब जब्त

हाजीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 21 कार्टून शराब जब्त किया है. शराब माफिया चिप्स में छुपाकर शराब ले जा रहे थे. मौके से चालक फरार है. यह कार्रवाई तीसीओता पुलिस ने की है.

3:51 PM. 31 Aug 22 3:51 PM. 31 Aug

खुले नाला के चैंबर में गिरा युवक की मौत

पटना सिटी से बड़ी खबर सामने आ रही है. चौक थाना क्षेत्र के शिकारपुर नाला के पास खुले चैंबर मे गिर कर 40 वर्षीय कल्लू चौधरी की मौत हो गयी है. वार्ड 62 मे यह हादसा मंगलवार की देर रात हुई. बुधवार को निगम के कर्मी ने मशक्कत के बाद शव को निकाला है. मृतक रिक्शा चलाने का कार्य करता है और चौक शिकारपुर मुहल्ला का रहने वाला है.

3:51 PM. 31 Aug 22 3:51 PM. 31 Aug

नवादा में चार अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार सभी अपराधी किसी बड़े साजिश की योजना में थे. अपराधियों की गिरफ्तारी रोह थाना के महाकार गांव से हुई है.

3:51 PM. 31 Aug 22 3:51 PM. 31 Aug

आज से दो तक अच्छी बारिश

पटना. बिहार में अगले 72 घंटे अच्छी बारिश के आसार हैं. विशेष रूप से उत्तरी और पूर्वी बिहार में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. हालांकि, दक्षिणी बिहार में बारिश सामान्य रहने का अनुमान है. आइएमडी पटना ने कई जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की है.

3:51 PM. 31 Aug 22 3:51 PM. 31 Aug

सोन भी लाल निशान के ऊपर

मनेर. सोन और गंगा नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण मनेर के निचले इलाके में पानी घुस चुका है. कई गांवों से जुड़ने वाली सड़कों पर पानी आने से लोग परेशान हैं. वहीं नगर के अदलचक व दियारा के महावीर टोला, छिहत्तर का संपर्क बाजारों व सड़कों से टूट चुका है. बाढ़ के पानी से हल्दी छपरा, नयका टोला, इस्लामगंज, धजवा टोला सहित कई गांवों बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. इधर केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मनेर में सोन नदी 52.55 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही.

3:51 PM. 31 Aug 22 3:51 PM. 31 Aug

दीघा से लेकर गांधी घाट तक बढ़ा पानी

पटना शहर में दीघाघाट में गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. मंगलवार को दीघा घाट पर खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर दर्ज किया गया है. गांधी घाट पर खतरे के निशान से 89 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया. हथिदह में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 66 सेंटीमीटर उपर था. यहां जल स्तर में बुधवार की सुबह आठ बजे तक 17 सेंटीमीटर तक बढ़ोतरी की आशंका जतायी गयी है.

3:51 PM. 31 Aug 22 3:51 PM. 31 Aug

बिहार में घर बनाने वाला बालू होगा महंगा

पटना. राज्य में पांच नदियों का बालू महंगा हो जायेगा. सरकार ने सोन, किऊल, फल्गु, चानन और मोरहर नदी के बालू की रॉयल्टी दर दोगुनी कर दी है. अब इन नदियों के बालू की रॉयल्टी 75 रुपये प्रति घन मीटर की जगह 150 रुपये प्रति घन मीटर हो गयी है. इसका असर खुले बाजार में मिलने वाले बालू की कीमत पर भी पड़ेगा. राज्य की शेष सभी नदियों के बालू की रॉयल्टी पूर्व की तरह 75 रुपये प्रति घन मीटर रहेगी.

9:32 AM. 31 Aug 22 9:32 AM. 31 Aug

दरभंगा में जवान की हत्या मामले में कार्रवाई तेज

दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार पुलिस ने दरभंगा में जवान की हत्या मामले में कार्रवाई तेज कर दी है. दरभंगा पुलिस ने 40 नामजद और 150 अज्ञात पर मामला दर्द कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही 18 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. बतादें कि नेहरा तरौनी मोड़ के पास जवान की हत्या कर दी गयी थी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: दरभंगा में जवान की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. दरभंगा पुलिस ने 40 नामजद और 150 अज्ञात पर मामला दर्द कर जांच शुरू कर दी है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >