Bihar Breaking News : बिहार में आज मिले 655 नए कोरोना मरीज, पूर्णिया में सबसे ज्यादा 142 नए मरीज

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:38 PM. 3 Feb 22 8:38 PM. 3 Feb

मौसम विभाग ने किया अलर्ट

बिहार का मौसम एक बार फिर बदलनेवाला है. मौसम विभाग ने सारण,भोजपुर,बक्सर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

8:38 PM. 3 Feb 22 8:38 PM. 3 Feb

बिहार में आज मिले 655 नये कोरोना मरीज

बिहार में आज मिले 655 नये कोरोना मरीज. पूर्णिया में सबसे ज्यादा 142 नये मरीज मिले

7:33 PM. 3 Feb 22 7:33 PM. 3 Feb

बेटी से दुराचार के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास

गया. नाबालिग बेटी से दुराचार के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा, 25 हजार रुपये जुर्माना, अबॉर्शन कराने लेकर 7 साल सहित 10 हजार का अलग से जुर्माना, पिता के आजीवन कारावास की सजा पॉक्सो कोर्ट आईपीसी 312 के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनाई गई.

7:33 PM. 3 Feb 22 7:33 PM. 3 Feb

मनचले ने दो युवती को छत से फेंका

पटना- मनचले ने दो युवती को छत से फेंका. बहादुरपुर के संदलपुर इलाके का मामला. गंभीर हालत में दोनों युवती अस्पताल में भर्ती.

7:33 PM. 3 Feb 22 7:33 PM. 3 Feb

ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल

मधुबनी में एफसीआई ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल, दो दिनों से काम ठप, जयनगर में 42 ट्रकों पर लदा है अनाज, बकाया भुगतान नहीं होने के कारण हड़ताल जारी

7:33 PM. 3 Feb 22 7:33 PM. 3 Feb

मैथिली की प्रख्यात साहित्यकार लिली रे का निधन

मैथिली की प्रख्यात साहित्यकार लिली रे का निधन हो गया है, उपन्यास मरीचिका के लिए उन्हें साल 1982 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

7:33 PM. 3 Feb 22 7:33 PM. 3 Feb

शिक्षकों की बहाली जल्द हो

सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि जहां पर शिक्षकों की कमी है, वहां बहाली जल्द हो, छात्रों को पठन पाठन में किसी तरह की दिक्कत न हो.

7:33 PM. 3 Feb 22 7:33 PM. 3 Feb

बालू घाटों पर छापेमारी अभियान तेज

पटना में बालू घाटों पर छापेमारी अभियान तेज. पुलिस और खनन विभाग की छापेमारी. अभियान अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कार्रवाई.

7:33 PM. 3 Feb 22 7:33 PM. 3 Feb

मुंगेर में लूट 

मुंगेर- सीएसपी संचालक से 3.34 लाख की लूट. संग्रामपुर के रामपुर इलाके में सरेआम वारदात.

7:33 PM. 3 Feb 22 7:33 PM. 3 Feb

सरकार ने गया के SSP और IG को हटाया

राज्य सरकार ने गया के एसएसपी आदित्य कुमार और आईजी अमित लोढ़ा को बदल दिया है. हरप्रीत कौर को गया एसएसपी और विनय कुमार को गया का आईजी बनाया गया है. पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया अमित लोढ़ा को पुलिस मुख्यालय पटना भेजा गया है. वही पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) पटना विनय कुमार का तबादला गया जिले में किया गया है, जबकि हरप्रीत कौर गया की एसएसपी बनायीं गयी हैं. वही एसएसपी गया आदित्य कुमार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है.

7:33 PM. 3 Feb 22 7:33 PM. 3 Feb

औरंगाबाद में नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़

औरंगाबाद में नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़. गया के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने किया घेराव. जंगल में आधे दर्जन आईडी ब्लास्ट की सूचना. मदनपुर के पंचरुखिया जंगल में भीषण मुठभेड़. नक्सलियों के हमले में सभी जवान सुरक्षित.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

फार्मेसी की बची सीटों पर एडमिशन आठ फरवरी से

बीसीइसीइ ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के फर्स्ट राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन सात फरवरी को जारी किया जायेगा. आ‍वंटन लेटर आठ से 12 फरवरी तक डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिशन व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आठ से 12 फरवरी तक होगा. सेकेंड राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट 25 फरवरी को जारी किया जायेगा. सेकेंड राउंड का एडमिशन व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 26 फरवरी से एक मार्च तक होगा.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

बेतिया में एक ट्रक बच्चे कुचला

बेतिया के पुरुषोत्तम पुर गांव में ट्रक ने एक बच्चे को कुचल दिया. बच्चे की मौके पर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बच्चे अपने घर से निकलकर जा रहा था, तबतक ट्रक ने कुचल दिया. बच्चे की पहचान सोहैल आलम पुत्र फिरोज आलम के रूप में हुई. घटना के बाद थाना प्रभारी कैलाश कुमार जांच पड़ताल करने के बाद बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया पीएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मदन कुमार पाठक से मांगी रंगदारी

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कॉलोनी में रहने वाले अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर मुंगेर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मदन कुमार पाठक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने इशाकचक थाना में आवेदन देकर जानमाल की रक्षा की गुहार लगायी है.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

बिहार में MBBS की 1121 सीटों पर होगा एडमिशन

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में 85 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन शुरू हो है. अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसेलिंग (यूजीएमएसी) 2021 के तहत स्टूडेंट्स का एडमिशन बिहार के सरकारी मेडिकल, डेंटल कॉलेज, आयुष, वेटनरी के साथ प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष कॉलेजों में एडमिशन होगा. राज्य के 85 प्रतिशत में एमबीबीएस और बीडीएस मिला कर 1151 सीटों पर एडमिशन होना है. बिहार के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस व बीडीएस के 1430 सीटें हैं. 15 प्रतिशत केंद्र के कोटे के तहत 214 सीटों पर बिहार में एडमिशन होना है. इसके साथ 30 सीटें केंद्रीय कोटे के तहत आरक्षित हैं. बीसीइसीइबी के तहत 1121 सरकारी एमबीबीएस और 30 सरकारी बीडीएस सीटों पर एडमिशन होगा.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

दानापुर घर से बुलाकर युवक को गोली मारकर हत्या

दानापुर थाना क्षेत्र के अवस्थी घाट निवासी स्व. कृष्ण साव के 27 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को बीते रात घर से दो युवक बुलाकर ले गये और गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह इमलिया घाट किनारे से विकास की शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और अकिलपुर थाना क्षेत्र का मामला बताकर चली गयी, जिसके विरोध में मोहल्ले के लोग आक्रोशित होकर शव को दानापुर गांधी मैदान मुख्य मार्ग के तकिया पर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किये.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

औरंगाबाद में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़

औरंगाबाद और गया जिले के सीमावर्ती इलाके मदनपुर थाना क्षेत्र के बीच पिछुलिया जंगल में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ होने की सूचना मिली है. आईजी सहित कई अधिकारियों को कुच करने की जानकारी हैं. हालांकि पुलिस के अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह पर मुठभेड़ शुरू हुई, वहां पुलिस की कैंप बनाई जा रही हैं और इसी कैंप को लेकर नक्सली लगातार दबाव बनाने में लगे हुए हैं.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

इंटरमीडिएट की महिला परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में ही हुई प्रसव पीड़ा 

भागलपुर में इंटरमीडिएट की महिला परीक्षार्थी ने बच्चे को जन्म दिया है. दरअसल भागलपुर जिले के उर्दू बालिका उच्च विद्यालय में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान महिला परीक्षार्थी रूपा कुमारी को प्रसव पीड़ा हुई, उसके बाद आनन फानन में जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला प्रशासन की पहल पर परीक्षा केंद्र पर एम्बुलेंस को भेजा गया, उसके बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उन्होंने चार बजकर 13 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया है. जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. नाथनगर निवासी मुकेश के बेटी रूपा कुमारी सुखराज उच्च विद्यालय की छात्रा है.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

मवेशी लूट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

अररिया के बैरगाछी ओपी थाना क्षेत्र में मवेशी व्यापारी से लूट मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से इस्तेमाल किया गया चार पहिया वाहन और नदी बरामद हुआ है. अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बैरगाछी ओपी थाना क्षेत्र में 1 फरवरी की शाम को एक बाइक और चार चक्का वाहन से अज्ञात अपराधी के द्वारा कुआरी निवासी मवेशी कारोबारी राजेश चौधरी से एक लाख 65 हजार रुपये एवं एक पल्सर लूट लिया गया था. घटना के संबंध में पीड़ित के द्वारा बैरगाछी ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

गया जिले बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सूर्यमंडल चेक के समीप ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये है. इधर, बाराचट्टी थानाध्यक्ष रामलखन पंडित ने बताया कि घायल बाइक सवार रांची थाना गोंडा से पटना के तरफ जा रहा था. बाइक सवार और ट्रक दोनों एक ही तरफ से जा रहे थे, इसी बीच बाइक सवार ट्रक के चपेट में आ गया. घायल बाइक सवार को मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रही है.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

जालसाजों ने लैब संचालक के खाते से निकाले 40 हजार

एयरपोर्ट थाने के बेली रोड महिमा मंदिर के समीप आंबेदकर पथ निवासी व लैब संचालक पवन कुमार के खाते से साइबर बदमाशों ने 40 हजार रुपये की निकासी कर ली. बदमाशों ने अपने आप को बीएसएफ का अधिकारी बताया और कई तरह की बातें करते हुए झांसा देते हुए आधार कार्ड व यूूपीआइ नंबर ले लिया. इसके बाद उनके खाते से 40 हजार की निकासी कर ली.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

अधिकारी व पूर्व विधायक पर रेप के आरोप में बयान दर्ज

एक वरीय पदाधिकारी व पूर्व विधायक पर दुष्कर्म के आरोप मामले में बुधवार की देर शाम पीड़ित महिला अधिवक्ता का बयान सचिवालय थाना परिसर में एएसपी काम्या मिश्रा ने दर्ज किया. इसके साथ ही बयान की रिकॉर्डिंग की गयी और अन्य कानूनी कार्रवाई की गयी. महिला अधिवक्ता की ओर से लगाये गये तमाम आरोपों के संबंध में मौजूद साक्ष्य भी उपलब्ध कराने को कहा गया.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

समस्तीपुर में राजद नेता को मारी गोली, गंभीर

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में छठहारी पोखर के पास समस्तीपुर से लौट रहे राजद नेता नंदकिशोर यादव को अपराधियों ने गोली मार दी. एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बांकीपुर जाने वाली सड़क के पास फायरिंग की. उनके बांह व कंधे मे गोली लगी है. वही, तीसरी गोली हाथ को छेदते हुए बाइक की टंकी मे धंस गयी. 55 वर्षीय नंदकिशोर यादव वारिसनगर थाना अंतर्गत कुसैया गांव निवासी स्वर्गीय राम दुलार राय के पुत्र है.

2:25 PM. 3 Feb 22 2:25 PM. 3 Feb

पटना में 43 दिन के मासूम सहित पांच कोरोना संक्रमितों की मौत

पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार भले ही कमजोर हो गयी है. लेकिन वायरस से मौत का सिलसिला लगातार जारी है. पटना एम्स में कोरोना से 43 दिन के मासूम सहित कुल पांच मरीजों की 24 घंटे में मौत हो गयी. बच्चे का नाम आयांश कुमार है, जो औरंगाबाद जिले का रहने वाला था.

9:53 AM. 3 Feb 22 9:53 AM. 3 Feb

होम डिलिवरी में 42 तो पीने के आरोप में 43 गिरफ्तार

शराबबंदी अभियान में पटना जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 85 लोगों को शराब मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों में होम डिलिवरी करने वाले 42 और शराब पीने के मामले में 43 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं लूटकांड में दो, हत्या मामले में दो और हत्या के प्रयास में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

9:47 AM. 3 Feb 22 9:47 AM. 3 Feb

शराब पार्टी करते चार लोग गिरफ्तार

शराबबंदी अभियान के तहत बुधवार को सघन छापेमारी की गयी. इस दौरान कई शराब तस्करों व पीने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसकेपुरी थाना क्षेत्र के रागिनी अपार्टमेंट में गुप्त सूचना के आधार पर शराब पार्टी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >