मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ

Bihar Breaking News: बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं, अजीत शर्मा ने कहा- हमारी अपनी रणनीति
मुजफ्फरपुर. सोमवार को मतगणना कार्य से गायब रहने पर 15 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गयी है. यह कार्रवाई नोडल पदाधिकारी की शिकायत पर हुई है.
पटना हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी है. कोर्ट ने जमीन विवाद से संबंधित मामलों की अनदेखी पर सख्त रवैया अपनाया है. ऐसे मामलों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा कि पुलिस का काम मामला दर्ज करना है, ऐसा न कर अपराधियों को सरंक्षण देने के समान है.
बेगूसराय. लोहियानगर सहायक थाना पुलिस ने बाघा मोहल्ला से छापेमारी के दौरान 5 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया.
पटना. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं. कांग्रेस अपनी रणनीति पर चलेगी. हम किसी गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगे. उपचुनाव में ही गठबंधन टूट चुका है.
मधुबनी. एमएसयू ने कल बेनीपट्टी बंद का एलान किया है. अनुमंडल के त्योंथ पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के पति विवेक कुमार को सोमवार को चुनावी रंजिश में गोली मार दी गयी. उनका इलाज दरभंगा के डीएमसीएच में चल रहा है.
सारण. हार्डकोर नक्सली जितेंद्र राम गिरफ्तार किया गया है. सारण के परसा से एसटीएफ ने जितेंद्र राम को दबोचा. जितेंद्र राम के खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं.
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ