Bihar Breaking News Live: बेगूसराय- गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में शराब बरामद

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ.

Live Updates
5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

बेगूसराय- गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में शराब बरामद

बेगूसराय- गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक महिला और एक पुरुष तस्कर गिरफ्तार, 96 बोतल टेट्रा पैक, 48 बोतल विदेशी शराब और 32 बोतल बीयर किया बरामद‌, बरौनी जीआरपी ने की कार्रवाई

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

पिस्तौल भिड़ा कर ट्रांसपोर्ट एजेंसी संचालक से छह लाख नकद व बाइक की लूट

राजेंद्र नगर ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े चार की संख्या में रहे अपराधियों ने पिस्तौल भिड़ा कर सत्यम एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट एजेंसी के संचालक मनोज कुमार से छह लाख नकद व बाइक लूट ली. यह घटना मंगलवार को 12.20 बजे दिन में घटित हुई, जब वे एचडीएफसी बैंक राजेंद्र नगर शाखा से रकम निकाल कर वापस अपने खेमनीचक स्थित घर की ओर जा रहे थे.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

गया में लापता 7 वर्षीय बच्ची का मिला शव, क्षेत्र में दहशत का माहौल

गया के रौशनगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव की 7 वर्षीय बच्ची का शव आज मोरहर नदी से बरामद किया गया है. वो पिछले 23 सितंबर को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी. घटना के बाद से परिजनो के द्वारा काफी खोजबीन की गई. अब उसका शव गांव के मोरहर नदी से बरामद किया गया है.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

बिहार विधान मंडल के सदस्यों को बिजली फ्री देने का एलान

बिहार विधान मंडल के सदस्यों पर सरकार मेहरबान, वेतन और भत्ता में बढ़ोतरी के साथ साथ 30 हजार यूनिट बिजली फ्री देने का एलान किया है.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

बिहार कैबिनेट की बैठक में बिल पास, 20 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक में 16 बिल पास हुए हैं. इसमें 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का फैसला किया गया है. फार्मेसी और नर्सिंग छात्रों को इंटर्नशिप का मौका मासिक, 1500 रुपए मिलेगी छात्रवृति.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

बिहार में छह IPS अफसरों का  हुआ तबादला, बदले गए गया के SP

बिहार में 6 IPS अफसरों का तबादला किया गया है. गया के एसपी के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे लालू यादव

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे लालू यादव. जानकारी के मुताबिक कल दिल्ली में लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामाकन करेंगे. इस दौरान लालू यादव के साथ तेजस्वी समेत राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह मौजूद रहेंगे.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

समस्तीपुर में दुर्गा मंदिर के पीछे से युवती का शव बरामद

समस्तीपुर में मुसरीघरारी के दुर्गा मंदिर के पीछे से एक युवती का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

नालंदा में पंचाने नदी से दो युवक के शव को बारमद किया गया

नालंदा के पंचाने नदी से दो युवक के शव को बरामद किया गया. दोनों भाई की मौत डूबने से हुई थी. घटना दीपनगर के कोरई गांव के पास की है.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

बेगूसराय जुआ खेलने से मना करने पर पति ने पत्नी को खिलाया जहर

बेगूसराय में जुआ खेलने से मना करने पर एक विवाहिता को उसके ही पति ने जहर खिला दिया. घटना छौराही थाना के एंजनी गांव की है. आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

CM नीतीश की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक होगी. कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजकर 30 मिनट से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शुरू होगी. आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है. बता दें कि पिछली कैबिनेट बैठक में 16 एजेंडों पर मुहर लगी थी.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

केंद्र की नीतियों के खिलाफ आज JDU का प्रदर्शन

केंद्र सरकार के नीतियों के विरोध में पूरे बिहार में जनता दल यूनाइटेड मार्च करेगी. पटना में ये मार्च अंबेडकर चौक से गांधी मैदान तक होगा. महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दे और संविधान बचाने का नारा मुख्य रूप से रहेगा.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

खगड़िया में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

खगड़िया में बदमाशों ने एक बुजुर्ग की गोलीमार कर हत्या कर दी. घटना मुफस्सिल थाना के भदसा गांव की है. इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है.

5:17 PM. 27 Sept 22 5:17 PM. 27 Sept

नीतीश कुमार आज पशु चिकित्सा पदाधिकारी को सौपेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पशु चिकित्सा पदाधिकारियों और मत्स्य विकास पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. पटना के ज्ञान भवन में शाम 4 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मोहम्मद अफाक आलम भी मौजूद रहेंगे. पशु चिकित्सा पदाधिकारी और मत्स्य विकास पदाधिकारियों का चयन पहले ही हो चुका है. आज उनको नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >