Bihar Breaking News Live : मधुबनी में तीन बच्चे कोसी की शाखा नदी में डूबे, मचा कोहराम

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
6:04 PM. 25 Oct 22 6:04 PM. 25 Oct

मधुबनी में कोसी की शाखा नदी में तीन बच्चे डूबे

मधुबनी में कोसी की शाखा नदी में तीन बच्चे डूब गये. घटना भेजा थाना के बकुआ गांव की है. घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गयी. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

6:04 PM. 25 Oct 22 6:04 PM. 25 Oct

मुख्य सचिव ने रेल मंत्रालय से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का किया अनुरोध

बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने रेल मंत्रालय से बिहार के रेल यात्रियों के लिए ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने का अनुरोध किया है. मुख्य सचिव ने फोन पर रेल मंत्रालय के अधिकारियों से बात की है.

6:04 PM. 25 Oct 22 6:04 PM. 25 Oct

ग्रहण का इंतजार खत्म…साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू

भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई पड़ने लगा है. लोग कुछ स्थानों से सूर्य ग्रहण के अद्भुत नजारे देखने लगे हैं. ध्यान रहे इसे नंगी आंखों से न देखें. पटना में सूर्य ग्रहण का सूतक सूर्योदय से पहले करीब सुबह 4.42 बजे ही शुरू हो चुका है. पटना में ग्रहण की अवधि करीब आधा घंटा होगी. उसके बाद लोग नदी और तालाब में ग्रहण स्नान का द्रव्य दान करेंगे.

6:04 PM. 25 Oct 22 6:04 PM. 25 Oct

बिहार मद्य निषेध विभाग ने तीन शराब माफियाओं को दबोचा 

हरियाणा के तीन बड़े शराब माफियाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी हरियाणा से बिहार में शराब की सप्लाई किया करते थे. विशेष टीम ने की सोनीपत में यह कार्रवाई की है.

12:15 PM. 25 Oct 22 12:15 PM. 25 Oct

बेगूसराय में युवक और युवती की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंका

बेगूसराय. प्रेम प्रसंग में युवक और युवती की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंका. आक्रोशित लोगों ने एन एच 31 किया जाम. लाखो थाने के लाखों की घटना. पूर्व सरपंच की बेटी से उसका चालक करता था प्रेम.

12:15 PM. 25 Oct 22 12:15 PM. 25 Oct

बिल्डिंग में भीषण आग से अफरा-तफरी

पटना- बिल्डिंग में भीषण आग से अफरा-तफरी. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू. पुलिस और फायर बिग्रेड ने फंसे लोगों को निकाला. राजधानी के महेन्द्रू इलाके की घटना.

12:15 PM. 25 Oct 22 12:15 PM. 25 Oct

प्रेमी प्रेमिका की हत्या से सनसनी

बेगूसराय- प्रेमी प्रेमिका की हत्या से सनसनी रेलवे लाइन के किनारे मिला दोनों का शव मृतक पूर्व सरपंच की बेटी और उसका ड्राइवर. आक्रोशित लोगों ने NH-31 किया जाम लाखों थाना के लाखों की घटना.

12:15 PM. 25 Oct 22 12:15 PM. 25 Oct

जहर से महिला और उनके दो बच्चों की मौत

सुपौल. जहर से महिला और उनके दो बच्चों की मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप, ससुराल वाले जहर खाकर खुदकुशी की कह रहे हैं बात, छातापुर थाना के माधोपुर इलाके की घटना.

12:15 PM. 25 Oct 22 12:15 PM. 25 Oct

शिवहर में ऑनर किलिंग, पिता समेत तीन गिरफ्तार

शिवहर. 18 वर्षीया छात्रा की शव बरामदगी मामला. पुलिस ने पिता,चाचा और भाई को किया गिरफ्तार. हत्या कर पोखर में शव फेंकने का है आरोप. शामपुर भटहाँ थाना के लछु टोला का मामला.

12:15 PM. 25 Oct 22 12:15 PM. 25 Oct

केदारनाथ पांडेय को श्रद्धांजलि

पटना-दिवंगत MLC केदारनाथ पांडेय को श्रद्धांजलि. विधान परिषद परिसर में दी गई श्रद्धांजलि. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि विप सभापति, उपसभापति समेत कई मंत्री भी मौजूद.

12:15 PM. 25 Oct 22 12:15 PM. 25 Oct

सीमामढ़ी में शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी भीषण आग

सीतामढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां पूरा देश इस वक्त दीपोत्सव का पर्व धूमधाम के साथ मना रहा है, वहीं सीतामढ़ी में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गयी है. शॉर्ट सर्किट के कारण दो घरों में भीषण आग लग गयी. इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है. अगलगी की इस घटना में 4 मवेशियों की आग में झुलसने से मौत हो गयी है.

10:48 AM. 25 Oct 22 10:48 AM. 25 Oct

पटना के अपार्टमेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

राजधानी पटना के एक अपार्टमेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया है. घटना  बुद्धा कॉलोनी थाना के किदवईपुरी की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और  छानबीन में जुट गई है. फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग किसने की और इसके पीछे क्या वजह है.  

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >