Bihar Breaking News Live : गया में पिंडदानियों को लेकर जा रही बस हादसे की शिकार, कई घायल

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
11:47 AM. 21 Sept 22 11:47 AM. 21 Sept

आमस में बस हादसा, कई लोग घायल

गया में पिंडदानियों को लेकर जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है. दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि बस के परखचे उड़ गए हैं. हादसे में बस सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटना आमस के हमजापुर मोड़ के पास जीटी रोड पर हुई है.

11:47 AM. 21 Sept 22 11:47 AM. 21 Sept

राज्य परिषद की बैठक में तेजप्रताप को अगली कतार में जगह नहीं

राष्ट्रीय जनता दल के लिए आज का दिन बेहद खास है. आरजेडी के राज्य परिषद की बैठक आज प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है. बैठक के लिए मंच पूरी तरह से तैयार हो चुका है, लेकिन बड़ी खबर यह आ रही है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज की इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. लालू यादव के लिए राज्य परिषद की बैठक में कोई कुर्सी नहीं लगाई गई है. लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मिसा भारती और बड़े बेटे मंत्री तेज प्रताप यादव को भी अगली कतार में जगह नहीं मिली है.

11:47 AM. 21 Sept 22 11:47 AM. 21 Sept

आधी रात को होटल में लगी आग, 4 गेस्ट छत से कूदे

मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी में एक होटल में मंगलवार की रात भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई. चार मंजिला होटल के निचले फ्लोर में कपड़े की दुकान में आग लगी, उसके बाद धीरे धीरे पूरे होटल में आग फैलने लगी. हालांकि 8 दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका.  करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

11:47 AM. 21 Sept 22 11:47 AM. 21 Sept

पटना में इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी की रेड

पटना. पटना में इंजीनियर अरविंद कुमार के ठिकानों पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की है. इस रेड में अब तक मकान और जमीन समेत करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है. इंजीनियर अरविंद कुमार के कई अकाउंट में अवैध कमाई भी है. आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है.

11:47 AM. 21 Sept 22 11:47 AM. 21 Sept

अस्पतालों में मिले डेंगू के 53 नये मरीज

पटना. पिछले 24 घंटे के अंदर पीएमसीएच, आइजीआइएमएस व एनएमसीएच में डेंगू के 53 नये मरीज मिले हैं. इनमें पीएमसीएच में 26, आइजीआइएमएस में आठ व एनएमसीएच में 19 मरीज पाये गये़ कंकड़बाग में पांच, खाजपुरा, शिवाजी नगर, महेंद्रू व ट्रांसपोर्ट नगर से दो-दो और बाकी मरीज राजीव नगर, बुद्धा कॉलोनी, नेहरू नगर, जीएम रोड, पुनाईचक, गोला रोड, फुलवारीशरीफ, दानापुर व ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं. वर्तमान में पीएमसीएच में 13 मरीज वार्ड में भर्ती हैं. वहीं सिविल सर्जन डॉ केके राय ने बताया कि डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ कर जिले में कुल 460 मरीज हो गये हैं. इनमें कुछ का इलाज सरकारी व बाकी प्राइवेट व घर पर हो रहा है.

11:47 AM. 21 Sept 22 11:47 AM. 21 Sept

चुनाव में चार दिन अंतरराष्ट्रीय सीमा होगी सील

पटना. नगरपालिका आम चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व भयमुक्त बनाने को लेकर चार दिनों तक अंतरराष्ट्रीय सीमा सील रहेगी. इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव,बिहार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेश को पत्र जारी किया है. इसमें नगरपालिका आम निर्वाचन के मतदान तिथि को अंतरराष्ट्रीय सीमा सील करने को कहा गया है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में दो चरणों में मतदान कराने की घोषणा की गयी है. पहले चरण का मतदान 10 अक्तूबर को निर्धारित किया गया है.

9:04 AM. 21 Sept 22 9:04 AM. 21 Sept

सासाराम स्टेशन के पास मालगाड़ी डिरेल, दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित

सासाराम स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रेल रूट बाधित हुआ है. करीब दर्जन भर गाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो गई हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल अंतर्गत कुम्भउ स्टेशन के पास यह हादसा हुआ जब मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. जिसकी वजह से अप एंड डाउन दोनों रूट प्रभावित हुआ है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >