Bihar Breaking News Live : कटिहार में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
4:29 PM. 23 Oct 22 4:29 PM. 23 Oct

कटिहार में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत

कटिहार में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत हार्ट अटैक से हो गयी. सिपाही का नाम अनिल सिंह बताया जा रहा है.

4:29 PM. 23 Oct 22 4:29 PM. 23 Oct

पटना के हनुमान मंदिर में महावीर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

महावीर मन्दिर में माता अंजना के गर्भ से उत्पन्न चिरंजीवी हनुमानजी का जन्मोत्सव पूरे उल्लास और भक्ति से मनाया गया. सुबह साढ़े दस बजे मन्दिर प्रांगण में स्थित हनुमान ध्वज स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पूजा हुई.

4:29 PM. 23 Oct 22 4:29 PM. 23 Oct

लखीसराय- जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 लोग गिरफ्तार

लखीसराय में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. आरोपियों से दस लाख का जाली नोट बरामदहुआ है. 3 लोगों को लखीसराय पुलिस ने निजी होटल से गिरफ्तार किया है.

4:29 PM. 23 Oct 22 4:29 PM. 23 Oct

पुनपुन नदी में नहाने गयी 4 किशोरियों सहित 5 लोगों की मौत

पुनपुन नदी में नहाने गए हमीदनगर के 4 किशोरियों सहित 5 लोगों की मौत. एक शव बरामद बाकी की तलाश जारी.

रोहतास में एक परिवार से सात लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

रोहतास में एक परिवार के सात लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

जहानाबाद में कार ने पांच लोगों को मारी ठोकर

जहानाबाद में कार ने पांच लोगों को मारी ठोकर, घायल अस्पताल में भर्ती

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

पिकअप वैन से विदेशी शराब बरामद

बेगूसराय- पिकअप वैन से विदेशी शराब बरामद. पुलिस ने शराब के साथ वाहन को किया जब्त. मौके से शराब तस्कर फरार. छौड़ाही ओपी के शाहपुर अमारी के निकट का मामला.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

कश्मीर में बंधक 11 मजदूर लौटे घर

शेखपुरा – कश्मीर में बंधक 11 मजदूर लौटे घर. 7 अक्टूबर से कश्मीर में थे सभी बंधक. रोजगार के लिए कश्मीर गए मजदूरों को बनाया. बंधक एसपी ने सभी मजदूरों को भेजा घर. सभी कोरमां के पानापुर के निवासी.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

रोहित यादव को पकड़ने पर पचास हजार का इनाम

मधुबनी- कुख्यात अपराधी के लिए एसपी ने रखा इनाम. अपराधी रोहित यादव को पकड़ने पर पचास हजार का इनाम. दर्जनों से ज्यादा हत्या लूट, डकैती, फिरौती और रंगदारी के मामले. एसपी सुशील कुमार ने दी जानकारी.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

35 साल के नौजवान ने बीजेपी की बोलती कर दी है बंद

पटना- पूर्व मंत्री विजय प्रकाश का बयान. 35 साल के नौजवान ने बीजेपी की बोलती कर दी है बंद. इसलिए घड़बड़ाहट में 75 हजार की नियुक्ति हुई. पुराने वादों का क्या हुआ, ये नहीं बताते.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

शाहदरा सिमली के पास प्लाईवुड फैक्ट्री में आग

पटना सिटी. मालसलामी थाना क्षेत्र के शाहदरा सिमली के पास प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई. आगलगी की इस घटना मे लाखों रुपए के संपति के नुकसान हुआ है.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

होमगार्ड जवान अमीरक महतो की मौत

नवादा-होमगार्ड जवान अमीरक महतो की मौत. डेंगू बीमारी से जवान की हुई मौत. नारदीगंज गोतरायन गांव का निवासी है मृतक.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

कुख्यात अपराधी रामछबिला यादव गिरफ्तार

सहरसा-कुख्यात अपराधी रामछबिला यादव गिरफ्तार. दो देशी कट्टा 10 जिन्दा कारतूस बरामद. सलखुआ थाना के चिड़ैया ओपी पुलिस ने की कार्रवाई.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

बेगूसराय में सोये अवस्था में किसान की हत्या

बेगूसराय- सोये अवस्था में किसान की हत्या, धारदार हथियार से रेतकर हत्या, मुफस्सिल के बड़ी एघु महारानी स्थान की घटना.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

बेगूसराय में लाठी डंडे से पीटकर एक की हत्या

बेगूसराय – लाठी डंडे से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या. पुलिस शव को जब्त कर छानबीन में जुटी. नाव कोठी थाना के पहसारा गांव की घटना.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

राबड़ी आवास नहीं होगा छठ

इस साल भी राबड़ी आवास पर छठ का आयोजन नहीं होगा. पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न कारणों से राबड़ी आवास पर छठ का आयोजन नहीं हो रहा है. इस साल भी राबड़ी देवी के दिल्ली प्रवास पर होने के कारण पटना में छठ का आयोजन नहीं होगा.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

25 को सिंगापुर से दिल्ली लौटेंगे लालू

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अपना ईलाज करा कर 25 तारीख को सिंगापुर से भारत लौटेंगे.

1:25 PM. 23 Oct 22 1:25 PM. 23 Oct

जेपी सेतु से टकराई नाव, कई लोग लापता

जेपी सेतु से टकराई नाव, कई लोग लापता. पांच लोगों के तैर कर बाहर आने की सूचना.

8:34 AM. 23 Oct 22 8:34 AM. 23 Oct

महावीर मंदिर में हनुमानजी का जन्मोत्सव, बढ़ने लगी भक्तों की भीड़

पवनपुत्र हनुमानजी के दो विग्रहों वाले पटना के प्रसिद्ध महावीर मन्दिर में कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन रविवार को हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. मुख्य पूजा मंदिर प्रांगण में स्थित हनुमान ध्वज स्थल पर होगी. सुबह साढ़े दस बजे महावीर मंदिर के मुख्य पुरोहित पंडित जटेश झा के निर्देशन में ध्वज पूजा होगी. मुख्य ध्वज और शनि भगवान के समीप स्थित ध्वज बदले जायेंगे. दिन के बारह बजे हनुमानजी की जन्म आरती होगी. इस अवसर पर हनुमानजी को सवामनी नैवेद्यम का विशेष भोग लगाया जायेगा. आरती के बाद मन्दिर परिसर में उपस्थित भक्तों के बीच सवामनी नैवेद्यम और हलवा प्रसाद का वितरण होगा. हनुमान जयंती के पूर्व महावीर मंदिर में विगत वर्षों की भांति गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस का नवाह पाठ भी किया जा रहा है. हनुमान जयंती के दिन रविवार को नवाह पाठ का समापन होगा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >