Bihar Breaking News Live : भाजपा, मोदी से लेकर ईडी पर बरसे लालू, बोले- छापा मारने वालों को छाप देंगे

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

वैशाली में व्यवसायी से 12 लाख की लूट

वैशाली में व्यवसायी से 12 लाख की लूट हुई हैं. बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे व्यवसायी को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर लहूलुहान कर दिया. घटना सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार की है. जहां अपराधियों ने चीनी व्यवसायी से 12 लाख रुपए लूट लिए है. जख्मी का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जिसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

कल तक महंगाई को डायन अब महंगाई भौजाई हो गई है

लालू प्रसाद यादव ने कहा किकल तक महंगाई को डायन कहनेवाले बीजेपी वालों की अब महंगाई भौजाई हो गई है. बीजेपी के सांसद अल्पसंख्यकों की दुकान से सामान नहीं खरीदने की अपील करते हैं, जबकि सभी पेट्रोलियम पदार्थ मुस्लिम कंट्री से आता है, क्या पेट्रोल और डीजल खरीदना बंद कर देंगे.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

बीजेपी सरकारों को गिरने की साजिश कर रही

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सभी राज्यों में बीजेपी सरकारों को गिरने की साजिश कर रही है, लेकिन बिहार में बीजेपी को सत्ता से बेदखल किया गया है. आज पूरे देश में विपक्ष की निगाहें बिहार पर है, नीतीश कुमार सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं, सभी विपक्षी दलों को ईगो छोड़ कर एक साथ आने की जरूरत है.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली-RJD के खुले अधिवेशन में बोले लालू यादव. बीजेपी को बताया भारत जलाओं पार्टी. ‘ये लोग झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं’. ‘हमें एकजुट रहकर इनको हटाना है’. देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं. मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

राजकीय शोक घोषित

मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने आज राजकीय शोक घोषित किया.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

तेजस्वी यादव होंगे मुलायम के अंतिम संस्कार में शामिल

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सेफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. कल इलाज के लिए सिंगापुर रवाना होंगे लालू यादव. मुलायम सिंह यादव अमर रहे का लगवाया नारा.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आने से दो महिला की मौत

लखीसराय-पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आने से दो महिला की मौत,किऊल-पटना रेलखंड के मनकठ्ठा स्टेशन की घटना,अमहरा ओपी पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

साधु यादव की पत्नी इन्द्रा देवी लड़ेंगी चुनाव

गोपालगंज. विधानसभा उपचुनाव: पूर्व सांसद साधु यादव की पत्नी इन्द्रा देवी लड़ेंगी चुनाव. बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मामी हैं इन्द्रा देवी. गोपालगंज के अरार गांव में इन्द्रा देवी का मायका.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

गंडक नदी के तेज दबाव के कारण टूटा रिंग बांध

गोपालगंज : गंडक नदी के तेज दबाव के कारण टूटा रिंग बांध. कई गांव में घुसा गंडक नदी का पानी. सिधवालिया प्रखंड के शीतलपुर बंजारिया गांव के समीप टूटा रिंग बांध.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

एक ही परिवार की चार की मौत से हड़कंप

कैमूर. एक ही परिवार की चार की मौत से हड़कंप. मां, दो बेटे और एक बेटी की हुई मौत. अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई थी. मां भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरियां गांव का मामला.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

आज से शुरू होगा हम का सदस्यता अभियान

पटना. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) का सोमवार से सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन लंगर टोली चौराहा से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ दानिश रिजवान ने बताया कि सदस्यता अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा. सदस्यता अभियान के माध्यम से 20 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र शास्त्री, श्रवण कुमार, इरफानउल- हक आदि हम नेताओं को लक्ष्य दिया गया है.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

अभय कुमार सिंह बने पर्यटन विभाग के सचिव

पटना. सामान्य प्रशासन विभाग ने दो आइएएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी सौंपी है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे 2004 बैच के आइएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है. वहीं, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के संयुक्त सचिव विनय कुमार को योजना एवं विकास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. इस संबंध में रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

दोनों सीटों पर राजद उतारेगा उम्मीदवार

पटना. गोपालगंज व मोकामा विस उप चुनाव में महागठबंधन की ओर से दोनों सीटों पर राजद ही अपने प्रत्याशी उतारने जा रहा है. दिल्ली में 10 अक्तूबर की बैठक के बाद औपचारिक तौर पर घोषणा कर दी जायेगी. जानकारों के मुताबिक 11 अक्तूबर को राजद अपने प्रत्याशी घोषित कर देगा. गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव में राजद प्रत्याशी के रूप में मदन गुप्ता के नाम की चर्चा है. मोकामा से राजद अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बना सकती है.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

अब एक माह में दो और साल में 15 गैस सिलिंडर ही मिलेंगे

पटना. सार्वजनिक तेल कंपनियों ने एलपीजी के आम उपभोक्ताओं के लिए भी एक महीने में अधिकतम दो रिफिल की सीमा के साथ प्रति वित्तीय वर्ष 15 सिलिंडर की कैपिंग लागू की है. कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई ग्राहक एक वर्ष में 15 रिफिल की सीमा से अधिक रिफिल लेना चाहता है, तो इसे वितरक द्वारा उपभोक्ता के विशिष्ट अनुरोध पर उच्च खपत के कारणों का विवरण देते हुए सत्यापित कराना होगा. साथ ही इसके िलए राशन कार्ड और पारिवारिक विवरण दिखाने वाले किसी अन्य दस्तावेज के साथ अनुरोध पत्र भी उपभोक्ताओं को देना होगा.

2:41 PM. 10 Oct 22 2:41 PM. 10 Oct

हर पंचायत में होगा जल जांच केंद्र, मोबाइल पर रिपोर्ट

पटना. हर घर नल का जल योजना के तहत राज्य के सभी पंचायतों में एक-एक जल जांच केंद्र खोलने का निर्णय लिया है. जहां किट से पानी की जांच होगी और रिपोर्ट को मोबाइल के माध्यम से लाभुक व विभाग को भेजा जायेगा. पानी जांच के लिए लाभुकों को कोई भी शुल्क नहीं देना है.

8:54 AM. 10 Oct 22 8:54 AM. 10 Oct

सीएम नीतीश कुमार आज जनता के दरबार में

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह 10:30 बजे से किया गया है. पिछले हफ्ते नवरात्र की वजह से जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था. महीने के पहले सोमवार को जनता दरबार का आयोजन नहीं हो सका और आज दूसरा सोमवार है, लिहाजा पहले से तय विभागों से जुड़े मामलों की नीतीश कुमार सुनवाई करेंगे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >