मुख्य बातें
Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Bihar Breaking News: स्पेशल स्टेट्स पर नीतीश कुमार का दो टूक, नहीं करेंगे कोई समझौता
शिवहर में बाइक की ठोकर से मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत, पीपराही थाना क्षेत्र के अंबा हाईस्कूल के पास हादसा
कुदरा. थाना क्षेत्र के नसेज गांव के समीप एनएच दो पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से पुलिस ने 432 बोतल शराब जब्त की. इस दौरान शराब के दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार धंधेबाजों में भोजपुर जिला के भुसैला निवासी वकील राय का पुत्र मन्नू कुमार व भोजपुर जिला के ही नवादा थाना के कुंज बिहारी का पुत्र मोहित कुमार है. थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया कि कार व शराब को जब्त करते हुए मेडिकल जांच के बाद धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
लखीसराय- आपसी विवाद में दो लोगों पर फायरिंग, हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्वीनगर गांव की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
साहेबपुरकमाल. थाना की पुलिस ने हीरा टोल गांव के नित्यानंद यादव का पुत्र गौरव कुमार को खगड़िया से मुंगेर पुल की ओर जाने वाले वाहनों से हीरा टोल गांव के समीप रंगदारी वसूलते रंगे हाथ दबोच लिया. और उसके पास रंगदारी का 380 रुपये नकद और वसूले गये. वाहनों की सूची भी बरामद की गयी है. थाना प्रभारी ने थाना में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.
दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान. ‘स्पेशल स्टेट्स को लेकर कोई समझौता नहीं’.’इस मामले पर पीएम से जरुर मुलाकात करेंगे’. ‘स्पेशल स्टेट्स के लिए जो करना पड़ेगा वो करेंगे’.
छपरा- पोखरा में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने शव को खोज निकाला, काशी बाजार के सूरज कुमार के रूप में हुई युवक की पहचान
Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ