मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

पटना में डबल मर्डर से हड़कंप, कार में सवार दो लोगों को गोलियों से भूना
पटना में अपराधियों ने बेखौफ होकर मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. पटना सिटी में बायपास थाना क्षेत्र के कसेरा आयरन के पास कार सवार दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. एक मृतक की पहचान अभिषेक वर्मा उर्फ़ मस्तु वर्मा के रूप में की गयी है . दूसरे मृतक की पहचान सुनील गुप्ता के रूप में कई गयी है.
बिहार में कोरोना के नये मामलों का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया है. विगत 24 घंटे में 6 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 81 हो गयी है. पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया, रोहतास और किशनगंज में नये संक्रमित मिले हैं.
बिहार में पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण और उप मुखिया, उप सरपंच, प्रमुख, उप प्रमुख के साथ साथ जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया है.उप मुखिया और उप सरपंच के लिए 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक निर्वाचन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. वहीं पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुख 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुने जाएंगे. जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है.
बिहार में कोरोना की तैयारी को लेकर सरकार के द्वारा पेश किये गये ब्यौरे से हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं है. अदालत ने सरकार को नये सिरे से हलफनामा तैयार करने और पेश करने का आदेश दिया.
गोपालगंज में बेखौफ चोरों ने एक ही रात पैक्स के बैंक समेत 10 दुकानों के ताले तोड़ कर पुलिस सुरक्षा की धज्जियां उड़ा दी. चोरों ने करीबन दो घंटे के अंदर 10 दुकानों में चोरी को अंजाम दिया. घटना नगर थाना के पाखोपाली बाजार की है. चोरी की वारदात के बाद नाराज लोगों ने बाजार को बंद कर दिया है.
गोपालगंज. शराब तस्करी के मामले में हरियाणा के रहनेवाले तीन तस्करों को उत्पाद स्पेशल सह एडीजे-टू लवकुश कुमार की कोर्ट ने 10-10 साल की सश्रम कारावास और पांच-पांच लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है. कोर्ट ने शनिवार को आठ माह पुराने शराब तस्करी के मामले में यह सजा सुनायी है. उत्पाद विभाग के विशेष लोक अभियोजक रवि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों तस्करों को सजा सुनाये जाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया.
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…