मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

मुंगेर में गोलीबारी के दौरान एक युवक की मौत, पटना में सरेआम लूट की वारदात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दरभंगा तो शुक्रवार को मधुबनी पहुंचे. उपचुनाव में जीत मिलने के बाद अब मिथिलांचल पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि वो अपना वादा पूरा करने में लग गये हैं. दरभंगा में सीएम ने कुशेश्वरस्थान क्षेत्र से जल-निकासी के लिए विभिन्न चौरों में आठ ड्रेनेज चैनल के पुनः स्थापन समेत कई अन्य तोहफा दिया तो मधुबनी में सीएम ने सूबे के तीसरे बराज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया और निर्माण की शुरुआत कराई.
नालंदा पुलिस ने ब्रह्मकुंड से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने और वीडियो बनाने के मामले में ये गिरफ्तार हुई है. पुलिस ने राजगीर थाना क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया है.
फुलवारी शरीफ: राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर पटना के राम कृष्णा नगर थाना अंतर्गत जकारियापुर इलाके में एक्सीडेंट शहर की दुकान में घुसकर ₹3 लाख लूट कर हथियार चमकाते आराम से फरार हो गए . अपराधियों ने लूटपाट के दौरान दुकानदार के पास रहे चेन और अंगूठी भी लूट ली. इतना ही नहीं अपराधी जाते-जाते दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ लेकर चले गए. लाखों की भीषण लूट की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे राम कृष्णा नगर थाना अध्यक्ष जहांगीर आलम ने अपराधियों का पता लगाने और घटना के बारे में छानबीन शुरू कर दी है. दिनदहाड़े राजधानी में भीषण लूट की वारदात से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है. मौके पर एएसपी सदर संदीप सिंह भी पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने तीन लाख रूपया लूट की बात बताई है.
मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकारामपुर में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बेगूसराय में भी जमीन विवाद को लेकर बवाल हुआ और जमकर गोलीबारी हुई जिसमें 1 व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया.
बिहार के मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मो. कुद्दुस ने आज शुक्रवार को अपना इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कुलाधिपति सह राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेजा है. कापी खरीद एवं सुरक्षा एजेंसी की नियुक्ति के मामले में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप समेत कई अन्य गंभीर आरोप प्रो. कुद्दुस ने विवि के तत्कालीन प्रभारी कुलपति प्रो. एसपी सिंह पर लगाया था.
मौलाना मजहरूल हक विवि के कुलपति मो. कुद्दुस ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…