मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

Bihar Breaking: राबड़ी आवास पहुंचे तेजस्वी-राजश्री, हुआ पारंपरिक स्वागत
तेजस्वी और रशेल पटना एयरपोर्ट से राबड़ी आवास पहुंचे गये हैं. दोनों का वहां पारंपरिक स्वागत किया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा थी.
शिवहर. विधवा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार. तरियानी छ्परा थाना पुलिस ने कुंडल गांव में की कार्रवाई.
पटना एयरपोर्ट पर अब कुछ ही देर में तेजस्वी का जहाज उतरनेवाला है. इसको लेकर एयरपोर्ट पर तेज हलचल है. राजद नेता भोला यादव समेत कई लोग एयरपोर्ट पहुंच गये है. राजद समर्थकों की भारी भीड़ है और समर्थन तेजस्वी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं.
तेजस्वी अपने पत्नी के साथ शाम के 7.30 बजे पटना पहुंचेंगे. पटना एयरपोर्ट पर राजद के लोग जमा होने लगे हैं. राजद कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद ने पत्र जारी कर पार्टी विधायकों को हवाई अड्डा और सर्कुलर रोड पहुंचने को कहा है.
चंद घंटे बाद दूल्हन के साथ तेजस्वी पटना पहुंच रहे हैं. रशेल और तेजस्वी विस्तारा विमान से पटना पहुंच रहे हैं. राबड़ी आवास के अंदर महिलाओं की आवाजाही देखी जा रही है. दिल्ली से तेजस्वी के साथ पिता लालू प्रसाद और बहन मीसा के आने की भी सूचना आ रही है.
हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष पटना पहुंचे. बिहार विधान परिषद के बारे में जानने पहुँचे. हरियाणा में ई विधान सेवा शुरू करने की जानकारी ली.
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…