Bihar Breaking News LIVE: बकरीद को लेकर पटना के गांधी मैदान में नमाज अदायगी की गई

Bihar Breaking News LIVE: राज्य के सभी जिलों में बकरीद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:18 PM. 10 Jul 22 3:48 PM. 10 Jul

शिवहर में तीन शराबी गिरफ्तार 

शिवहर में शराब के नशे में हंगामा करते हुए 3 लोग गिरफ्तार किए गए है. नगर पुलिस ने जीरो माईल चौक और चमनपुर गांव में कार्रवाई की है.

9:18 PM. 10 Jul 22 3:48 PM. 10 Jul

जयनगर रेलवे स्टेशन पर युवक की मौत 

मधुबनी में जयनगर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास एक युवक की मौत, मामले को लेकर जांच में जुटी GRP.

9:18 PM. 10 Jul 22 3:48 PM. 10 Jul

बेगूसराय में महिला की संदिग्ध मौत 

बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के पिरनगर गांव में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई है. मायके वालों ने जहर से मौत होने की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और माले की जांच में जुट गई है.

9:18 PM. 10 Jul 22 3:48 PM. 10 Jul

मोतीहारी में सड़क हादसा 

मोतिहारी के बंजरिया थाना के वृत्तिया चौक पर एम्बुलेंस के चपेट में आऩे से दो लोगों की मौत हो गई है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी

9:18 PM. 10 Jul 22 3:48 PM. 10 Jul

पत्रकार सुभाष हत्याकांड का हुआ खुलासा 

पत्रकार सुभाष हत्याकांड के मामले में बंगाल से तीनों आरोपियों को लाया गया बेगूसराय. 20 मई को पत्रकार सुभाष की गोली मारकर हत्या की गई थी. एसपी योगेंद्र कुमार ने गिरफ़्तारी की दी जानकारी.

9:18 PM. 10 Jul 22 3:48 PM. 10 Jul

लखीसराय में सड़क हादसा 

लखीसराय के बड़हिया थाना क्षेत्र के चूहरचक के पास पिकअप के पलटने से सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. हादसे में महिला के पति व वाहन चालक के भी घायल होने की खबर है. महिला की पहचान थाना क्षेत्र के ही गढ़ लक्ष्मीपुर निवासी 52 वर्षीय मीरा देवी उर्फ शिरोमणि देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बोकारो से बड़हिया लौट रही थी उसी दौरान हुआ हादसा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राज्य के सभी जिलों में बकरीद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >