Bihar Breaking News: बोधगया ब्‍लास्‍ट केस में आठ जेबीएम आतंकी दोषी करार, सजा पर फैसला 17 को

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
3:04 AM. 11 Dec 21 9:34 PM. 10 Dec

बोध गया ब्‍लास्‍ट केस में 8 जेबीएम आतंकी दोषी करार

पटना: एनआईए स्‍पेशल कोर्ट ने बोध गया ब्‍लास्‍ट केस में 8 जेबीएम आतंकियों को दोषी करार दिया है, सजा पर फैसला अगली तारीख में होगी.

1:40 AM. 11 Dec 21 8:10 PM. 10 Dec

जमुई में वैक्सीन लगवाने के डर से घर से खेत में भागी महिला

जमुई जिले के सिकंदरा इलाके के लछुआड़ गांव में एक महिला को वैक्सीन लगाने जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो महिला डर से घर से खेत में भाग गई.

1:40 AM. 11 Dec 21 8:10 PM. 10 Dec

मुंगेर गोलीकांड मामला: एसआईटी की टीम जमालपुर थाना पहुंची

बिहार के चर्चित मुंगेर गोलीकांड मामले की जांच करने एसआईटी की टीम जमालपुर थाना पहुंची. घटना में जमालपुर पुलिस पर भी आरोप लगा है. जिस सिलसिले में एसआइटी की टीम यहां पहुंची.

1:40 AM. 11 Dec 21 8:10 PM. 10 Dec

बिहार पंचायत चुनाव: भोजपुर में निवर्तमान मुखिया के घर से मिले हथियार और शराब

बिहार पंचायत चुनाव का दस चरण समाप्त हो चुका है. अंतिम चरण के मतदान के पहले भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के शाहपुर प्रखंड के बेलवनिया झौंवा पंचायत की निवर्तमान मुखिया के घर से शराब की बोतलें और हथियार बरामद हुई है. मतदान के ठीक पहले पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके ये बरामद किया है. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

1:40 AM. 11 Dec 21 8:10 PM. 10 Dec

प्रो. कुद्दुस को नोटिस

मिथिला विवि के कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने एमएम हक अरबी-फारसी विवि के कुलपति प्रो. कुद्दुस को 5.10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है.

1:40 AM. 11 Dec 21 8:10 PM. 10 Dec

निवर्तमान मुखिया के घर से हथियार और शराब बरामद 

भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. शाहपुर प्रखंड के बेलवनिया झौंवा पंचायत की निवर्तमान मुखिया पत्नी और पूर्व मुखिया हरेराम सिंह के घर से शराब और हथियार बरामद हुआ है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >