मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

किशनगंज के गलगलिया इलाके में भारत- नेपाल सीमा से विदेशी महिला की गई डिटेन, नेपाल जाने के फिराक में थी. एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु ने की पुष्टि
Bihar के नालंदा मुख्यालय बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर स्थित बस स्टैंड में बुधवार की सुबह अचानक आग गयी गयी. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. वहां खड़ी एक बस से आग की लपटे निकलने लगी जो देखते ही, देखते आसपास खड़ी पांच बसों को अपने चपेट में ले लिया.
राजद जेडीयू के विलय के सवाल पर बोलते हुए भाई विरेन्द्र ने कहा है कि सुशील मोदी की मानसिक हालत ठीक नहीं है. दिल्ली सेट होने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते रहते है.
बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर मारपीट हुई. कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मोकामा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी. चुनाव कराने के लिए पटना से मोकामा के लिए रवाना हुए 2500 पुलिसकर्मी.
वैशाली में गांव के दबंगों ने बंदूक के बल पर महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म किया है. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुजफ्फरपुर में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया. लोगों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए.
JDU एमएलसी नीरज कुमार की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गयी, वो मेदानता अस्पातल में भर्ती हैं. आज उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाने की तैयारी है.
दिल्ली के नरेला अग्निकांड में बांका के सोनू ठाकुर की हुई मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही, परिवार में मातम छा गया है.
नरकटियागंज में महिला चेन चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. शिकारपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर कार्रवाई करते हुए 11 चेन चोर महिलाओं दबोचा. सभी यूपी के अलग-अलग स्थान की रहने वाली.
जहानाबाद में शकुराबाद के नोआवा गांव में सिलेंडर ब्लास्ट में 12 लोग जख्मी हो गए हैं. इसमें से 6 लोगों के हालत नाजुक है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की हालत काफी नाजुक थी इसलिए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ