Bihar Breaking News Live: मधुबनी: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, इलाज का झांसा देकर चालक हुआ फरार

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:29 PM. 1 Dec 22 7:29 PM. 1 Dec

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, इलाज का झांसा देकर चालक हुआ फरार

मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव-बेनीपट्टी मुख्य मार्ग स्थित कौआहा गांव में बाइक की ठोकर से 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान कौआहा गांव के पलटुन राउत के रूप में की गयी है. मृतक का पुत्र गगनदेव राउत ने बताया कि गुरुवार की दोपहर मेरे पिता जी खाना खाकर घर से बाहर निकले थे. उसी वक्त उमगांव की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी.

7:29 PM. 1 Dec 22 7:29 PM. 1 Dec

औरंगाबाद में शराब के साथ दो गिरफ्तार

औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र के मांगी बाघी गांव के समीप से पुलिस गश्ती के दौरान एसआइ अरविंद कुमार की टीम ने रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के तिलौथू गांव निवासी विकास कुमार व राजन कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

7:29 PM. 1 Dec 22 7:29 PM. 1 Dec

लावारिश अवस्था में चोरी की बेलोरो बरामद

बेतिया के शिकारपुर पुलिस ने पकड़ी ढाला गाव के समीप से लावारिश अवस्था में एक बोलेरो गाड़ी को बरामद किया है. ग्रामीणों की सूचना पर उक्त बोलेरो को थाने लाया गया. पकड़ी ढाला गाव के समीप लाल रंग की एक बोलेरो गाड़ी कई दिनों से खड़ी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बोलेरो गाड़ी की सूचना रक्सौल थाने को दे दी गई है. रक्सौल पुलिस के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

7:29 PM. 1 Dec 22 7:29 PM. 1 Dec

कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी

पटना-बक्सर फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत कायमनगर पुल के समीप बुधवार की रात्रि कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

7:29 PM. 1 Dec 22 7:29 PM. 1 Dec

नवादा से एक साइबर अपराधी गिरफ्तार

नवादा के कांधागांव से एक साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. राजस्थान के जयपुर की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के मकनपुर पंचायत स्थित मसुदा गांव से ठग गिरोह के आठ शातिरों को गिरफ्तार किया था. इसमें से सौरव व पंकज को जयपुर पुलिस बुधवार को अपने साथ ले गयी.

7:29 PM. 1 Dec 22 7:29 PM. 1 Dec

सोन नदी तटीय क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी

बिहटा से बड़ी खबर है. बिहटा-मनेर थाना क्षेत्र के सोन नदी तटीय क्षेत्र में सुबह से अवैध बालू खनन के विरुद्ध जमकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. भारी संख्या में पुलिस बल और अफसरों की मौजूदगी में छापेमारी की जा रही है. इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने छपरा के नौबतपुर में तीन बालू माफिया सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. बड़े पैमाने पर हथियार मिले हैं.

7:29 PM. 1 Dec 22 7:29 PM. 1 Dec

पत्नी की सूचना पर शराबी पति गिरफ्तार

मोतिहारी में पत्नी की सूचना पर पीपरा गांव पहुंची पुलिस ने हंगामा मचा रहे शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया. शराबी पति उक्त गांव का मनु यादव है, जिसे पुलिस मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. नशेड़ी पति बुधवार की शाम शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी व परिजनों के साथ मारपीट कर हंगामा मचा रहा था. पति की पिटाई से तंग होकर पत्नी ने थाना में सूचना दी.

2:00 PM. 1 Dec 22 2:00 PM. 1 Dec

गोपालगंज से लापता ठेकेदार मनोज सिंह का संदिग्ध हालत में मिला शव

गोपालगंज – लापता ठेकेदार मनोज सिंह का संदिग्ध हालत में मिला शव। हत्या कर फेंके जाने की आशंका। घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद। बैकुंठपुर के महारानी गांव के रहेन वाले हैं मृतक मनोज सिंह। कुचायकोट के कोन्हवा एनएच 27 की घटना

2:00 PM. 1 Dec 22 2:00 PM. 1 Dec

नालंदा में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, हुई दो राउंड फायरिंग

नालंदा में अपराधियों द्वारा कोंग्रस नेता के ऊपर फायरिंग किया गया है, इतना ही नहीं लाठी से पिटाई कर इनका पैर भी तोड़ दिया गया है. बदमाशों ने कांग्रेस नेता के ऊपर फायरिंग करते हुए मारपीट भी की, जिसमें कांग्रेस नेता का  पैर टूट गया. मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए नेता के भाई रवि रंजन बुरी तरह से जख्मी हो गए है.  

2:00 PM. 1 Dec 22 2:00 PM. 1 Dec

अगली सुनवाई में कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश

पटना हाईकोर्ट ने फ्रेजर रोड पर तंदूर हट को अवैध रूप से खाली कराने के मामले पर की सुनवाई, कोर्ट ने राज्य सरकार को अपनी कार्य योजना अगली सुनवाई में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया

2:00 PM. 1 Dec 22 2:00 PM. 1 Dec

बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार मेला

बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार मेला. कटिहार, बक्सर, जमुई और पूर्णिया में मेला. जहानाबाद, अरवल और बांका जिले में मेला. निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए लगेगा. मेला NCS पोर्टल पर निबंधन कराना होगा अनिवार्य.

2:00 PM. 1 Dec 22 2:00 PM. 1 Dec

विजय चौधरी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, ‘केंद्रीय परियोजना में लगातार केंद्र सरकार अपना अंश घटा रही है और बिहार को जो वाजिब हक मिलना चाहिए वह भी नहीं दे रही है’.

2:00 PM. 1 Dec 22 2:00 PM. 1 Dec

गोली से घायल युवक की मौत

रोहतास. गोली से घायल युवक की मौत. इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत. कोचस के चवरी में आपसी रंजिश में चली थी गोली.

2:00 PM. 1 Dec 22 2:00 PM. 1 Dec

युवक की पीट-पीट कर हत्या

बेगूसराय- युवक की पीट-पीट कर हत्या. आपसी रंजिश में हुई युवक की हत्या. छौराही थाना के एंजनी गांव की घटना.

10:10 AM. 1 Dec 22 10:10 AM. 1 Dec

बक्सर में धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने जबरन हटाया

बक्सर. धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने जबरन हटाया. आक्रोशित किसानों ने किया बक्सर चौसा हाइवे जाम. भूमि अधिग्रहण के मुआवजा की कर रहें हैं माँग. 45 दिनों से लगातार धरना दे रहें हैं किसान. थर्मल पावर निर्माण को लेकर जमीन का हुआ है अधिग्रहण.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >