Bihar Breaking News: बोधगया में बहु को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित गिरफ्तार

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:26 PM. 24 Jan 23 9:26 PM. 24 Jan

बहु को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित गिरफ्तार

बोधगया. बोधगया थाने की पुलिस ने बकरौर गांव से मनोज चौधरी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मनोज चौधरी पर अपनी बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. मृतिका के पिता द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमा में मनोज चौधरी पर आरोप लगाया गया है.

9:26 PM. 24 Jan 23 9:26 PM. 24 Jan

गैस टैंकर व ट्रक की टक्कर से लगी आग, चालक की मौत

सारण के जमसोती नाले के पास गैस टैंकर व ट्रक की टक्कर में गैस टैंकर में भीषण आग लग गयी. इस घटना में झुलसने से चालक की मौके पर मौत हो गयी. घटना उस समय हुई जब चालक नेपाल से गैस अनलोड कर उड़ीसा लौट रहा था. टक्कर लगते ही टैंकर में भीषण आग लग गयी और वह केबिन में झुलस गया. कई घंटे तक दमकल के प्रयास से आग बुझी.

9:26 PM. 24 Jan 23 9:26 PM. 24 Jan

सहरसा में अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली

सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया है. अपराधियों ने जिले के अलग-अलग जगहों पर इस घटना को अंजाम दिए है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

9:26 PM. 24 Jan 23 9:26 PM. 24 Jan

तेजस्वी यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी बड़ी सौगात

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर को बड़ी सौगात दी. तेजस्वी यादव पटना सिटी के कच्ची दरगाह पहुंचे जहां पर पक्की दरगाह में बने पीपा पुल का उद्घाटन रिमोट के द्वारा किया. इस दौरान आरजेडी के कई विधायक व नेता भी मौजूद रहे.

2:46 PM. 24 Jan 23 2:46 PM. 24 Jan

दानापुर में चोरों ने मंदिर के दान-पेटी तोड़कर उड़ाए 50 हजार

बिहार की राजधानी पटना स्थित दानापुर में चोरों ने अब घरों को छोड़कर मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं. चोरों ने दान पेटी को तोड़कर लगभग 50,000 रुपयों से भरे दान की राशि चोरी कर ली.

1:22 PM. 24 Jan 23 1:22 PM. 24 Jan

जननायाक कर्पूरी ठाकुरी की प्रतिमा पर सीएम ने किया माल्यार्पण

जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर नीतीश कुमार ने माल्यार्पण किया. इस दौरान सीएम ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के विकास के योगदन में अमूल-चूल योगदान दिया है. जिसे बिहारवासी कभी नहीं भूला सकते. बता दें कि आज जदयू की ओर से बापू सभागार में कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

1:07 PM. 24 Jan 23 1:07 PM. 24 Jan

RJD के साथ क्या डील हुई, उसका खुलासा करें- कुशवाहा

जेडीयू नेतृत्व के साथ उपेंद्र कुशवाहा का मतभेद बढ़ता जा रहा है. एक तरफ जहां जेडीयू के प्रवक्ता से लेकर अध्यक्ष और खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन पर बयान दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुशवाहा भी अपने बयानों से पार्टी नेतृत्व को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. कर्पूरी जयंती में नहीं बुलाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि साजिश के तहत मेरी उपेक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है. कुशवाहा ने जदूय नेतृत्व से जदयू-राजद डील को लेकर भी सवाल पूछा है.

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर- ‘RJD के साथ क्या डील हुई, उसका खुलासा करें’, JDU नेतृत्व से कुशवाहा ने की मांग

1:07 PM. 24 Jan 23 1:07 PM. 24 Jan

उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में प्रेस वार्ता की

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिये जदयू और राजद के नेताओं पर हमला बोला. कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश चल रही है. वे सीएम के साथ मजबूती से खड़े हैंं और भविष्य़ में भी रहेंगे.

1:07 PM. 24 Jan 23 1:07 PM. 24 Jan

पटना में सीटेट परीक्षा केंद्र में लगी आग

पटना में मंगलवार को सीटेट परीक्षा केंद्र में भीषण आग लग गयी. घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के खुदाबख्श लाइब्रेरी के पास स्थित एक परीक्षा केंद्र की है. जिस दौरान आग लगी, उस दौरान केंद्र में लगभग 100 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे. घटना के बाद मौके पर काफी देर-तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

1:07 PM. 24 Jan 23 1:07 PM. 24 Jan

नवादा में एक घर में लगी भीषण आग, महिला समेत तीन झुलसे

नवादा में देर रात घर में आग लग गयी. भीषण अगलगी में घर की महिला समेत तीन लोग झुलस गए हैं. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. इस हादसे में तीन जानवर भी झुलस गए हैं. घटना जिले के बकसौती गांव की है.

1:07 PM. 24 Jan 23 1:07 PM. 24 Jan

गोपालगंज खादी ग्रामोद्योग में जोर-शोर से बनाया जा रहा तिरंगा

गणतंत्र दिवस को लेकर बिहार के गोपालगंज खादी ग्रामोद्योग में तिरंगे का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है. इस बार तिरंगे की काफी मांग है. पड़ोसी राज्य यूपी, बंगाल, झारखंड और ओडिशा तक से तिरंगे के ऑर्डर आ रहे हैं.

9:23 AM. 24 Jan 23 9:23 AM. 24 Jan

पूर्णिया में बाइक चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई

पूर्णिया में बाइक चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. मामला लाइन बाजार चौक के पास की है. इधर सूचना मिलने के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने भीड़ से बचाकर थाने ले गयी.

9:23 AM. 24 Jan 23 9:23 AM. 24 Jan

महनार स्वास्थ्य केन्द्र में लगी भीषण आग, मरीजों को किया गया शिफ्ट 

वैशाली के महनार स्वास्थ्य केन्द्र में भीषण आग लग गयी. समय रहते बीमार मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाल लिया गया था. इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

9:23 AM. 24 Jan 23 9:23 AM. 24 Jan

सहरसा में मासूम बेटी की हत्या कर शव को नदी में फेंका

सहरसा में पत्नी से झगड़ा के बाद सनकी पति ने मासूम बेटी की हत्या कर शव को नदी में फेंका दिया. घटना के 6 दिन बाद मासूम का शव नदी से बरामद किया गया. जिसके बाद मामले का खुलासा संभव हुआ. घटना के बाद बसनही थाना पुलिस ने आरोपी पिता राजकुमार सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

7:17 AM. 24 Jan 23 7:17 AM. 24 Jan

सफेद कोहरे में लिपटा शहर 

बिहार में आज सुबह का तापमान 14°C है. हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए लोगों को ठंड महसूस हो रही है. सुबह में बारिश की संभावना नहीं है और हवा की गति 6km/h रहेगी. पटना, गया, जहानाबाद आदि शहरों में सुबह में घना कोहरा छाया रहा. जबकि बांका और भागालपुर का सबौर में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया .

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >