Bihar Breaking News Live: बेगूसराय के भगही गांव में लगी आग, नौ घर जलकर राख

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें...

Live Updates
7:33 PM. 18 Feb 23 7:33 PM. 18 Feb

बेगूसराय के भगही में लगी आग, नौ घर राख

बेगूसराय के रमौली-गुजरौली पंचायत के भगही गांव में अगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक परिवार बेघर हो गये. अगलगी में नौ महादलित परिवार का घर जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों व दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायी जा सकी. घटना में महादलित परिवार के घर समेत अनाज, कपड़ा, बरतन, फर्नीचर जलकर राख हो गये.

7:33 PM. 18 Feb 23 7:33 PM. 18 Feb

मोतिहारी में सीएसपी संचालक से 1.25 लाख रुपये को लूट 

मोतिहारी शहर के कुंआरी देवी चौक के पास सीएसपी संचालक धरमन सहनी का 1.25 लाख रुपये से भरा बैग लेकर उचक्के फरार हो गये. धरमन चिरैया थाने के सरसवाघाट का रहने वाला है. वह शनिवार को मधुबन छावनी चौक स्थित एक्सिस बैंक से चेक के माध्यम से पैसा निकाल बाइक से घर लौट रहा था. इस दौरान उचक्कों ने बाइक की हैंडिल से रुपये से भरा बैग निकाल फरार हो गये.

7:33 PM. 18 Feb 23 7:33 PM. 18 Feb

मुजफ्फरपुर में दो करोड़ के सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार 

मुजफ्फरपुर में डीआरआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्वर्ण तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से दो करोड़ रुपये के सोने की बिस्किट बरामद की गई है.

12:19 PM. 18 Feb 23 12:19 PM. 18 Feb

पटना के शाहपुर लोदीपुर गांव स्थित गोदाम में लगी भीषण आग

पटना के शाहपुर लोदीपुर गांव स्थित एक कचरे के गोदाम में भीषण आग लग गयी है. आग को बुझाने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए हैं. पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलाई गयी हैं. आग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है.

12:19 PM. 18 Feb 23 12:19 PM. 18 Feb

पटना मसौढ़ी रेलखंड पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत

पटना मसौढ़ी रेलखंड पर बड़ा हादसा हो गया है. एक ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गयी है. रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गयी है.

12:19 PM. 18 Feb 23 12:19 PM. 18 Feb

बाढ़ में वार्ड पार्षद को दिनदहाड़े मारी गोली

बाढ़ में वार्ड पार्षद को दिनदहाड़े गोली मार दी. बताया जा रहा है कि पार्षद किसी काम से बजार समिति पूल के पास से जा रहे थे. जहां अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है.

12:19 PM. 18 Feb 23 12:19 PM. 18 Feb

पूर्णिया में कुख्यात अपराधी मुन्ना माइकल गिरफ्तार

पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी मुन्ना माइकल को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को उसकी तलाश कई मामलों में थी. अभी उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि उसे मरंगा के मिल्की टोला से उसे गिरफ्तारी किया गया है.

12:19 PM. 18 Feb 23 12:19 PM. 18 Feb

आरा सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर बवाल काटा

आरा सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गयी. इसके बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. बताया जा रहा है कि डॉक्टरों के साथ ही मारपीट की गयी है.

9:55 AM. 18 Feb 23 9:55 AM. 18 Feb

बेगूसराय में पति ने करायी पत्नी की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेगूसराय में पति ने पत्नी की हत्या करा दी. मामले में आरोपी पति प्रशांत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर पति ने हत्या की साजिश रची थी. बखरी थाना अंतर्गत जोकियाही पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >