Bihar Breaking News Live: विकास वैभव ने दिया नोटिस का जवाब, डीजी पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें...

Live Updates
8:28 PM. 17 Feb 23 8:28 PM. 17 Feb

विकास वैभव ने दिया नोटिस का जवाब, डीजी पर लगाया गंभीर आरोप

आईजी विकास वैभव ने गृह विभाग की ओर से जारी नोटिस का जवाब दे दिया है. उन्होंने गृह विभाग के एसीएस को अपना जवाब भेजा है. विकास वैभव ने डीजी शोभा अहोतकर पर गाली देने का आरोप लगाया था और इस संदर्भ में उन्होंने सबूत के तौर से बातचीत को सार्वजनिक कर दिया था. इसके बाद विभाग ने उनको नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों ना आप पर कार्रवाई की जाये.

8:28 PM. 17 Feb 23 8:28 PM. 17 Feb

चार बदमाशों को किया गया गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस ने लूट और हत्या मामले का किया खुलासा, चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो पिस्टल और 13 कारतूस बरामद, सुभाष चौक पर फाइनेंस कर्मी की मारी थी गोली

8:28 PM. 17 Feb 23 8:28 PM. 17 Feb

भागलपुर में 45 लाख रुपये के साथ दो गुजराती युवक गिरफ्तार

भागलपुर रेलवे स्टेशन से 45 लाख रुपये के साथ दो गुजराती युवकों को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों के पास बिना किसी वैध कागजात के इतनी रकम बरामद होने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है. दोनों युवकों को आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है. बताया जाता है कि दोनों भागलपुर से पटना जाने के फिराक में थे.

8:28 PM. 17 Feb 23 8:28 PM. 17 Feb

जहानाबाद में 11 महिला सहित 27 लोग गिरफ्तार

जहानाबाद उत्पाद विभाग की टीम ने शराबबंदी अभियान के तहत 11 महिलाओं सहित 27 लोगों को किया गिरफ्तार, छापेमारी में 24 लीटर शराब और 2800 किलो जावा महुआ बरामद.

8:28 PM. 17 Feb 23 8:28 PM. 17 Feb

गोपालगंज में नशे में धुत युवक के पास मिले 23 लाख

गोपालगंज में पुलिस ने नशे में धुत एक युवक के पास से लाखों रुपए बरामद किए हैं. वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने शराब के नशे में धुत युवक को पकड़ा, जिसके पास से 22 लाख 90 हजार रुपए बरामद किए गए हैं. फुलवरिया थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की है. नशेड़ी के पास से लाखों रुपए बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस टीम युवक से पूछताछ में जुटी है. 

8:28 PM. 17 Feb 23 8:28 PM. 17 Feb

खगड़िया में चलती ट्रेन पर फायरिंग

खगड़िया में चलती ट्रेन पर फायरिंग, लूट का विरोध करने पर यात्री को मारी गोली, जख्मी युवक सदर अस्पताल में भर्ती, सलोना स्टेशन के नजदीक मेमू ट्रेन पर वारदात.

8:28 PM. 17 Feb 23 8:28 PM. 17 Feb

बांका में डेटा ऑपरेटर का फंदे से लटका शव मिला 

बांका के बाराहाट में घर के कमरे से एक पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर की लाश मिली है, शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई, लोगों को इसकी खबर जैसे ही लगी देखने वालों की मौके पर भीड़ जुट गई. पुलिस मामला को संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी गई है.

1:18 PM. 17 Feb 23 1:18 PM. 17 Feb

बिहार के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ली शपथ

बिहार के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने शपथ दिलायी. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ अन्य उपस्थित थे.

1:18 PM. 17 Feb 23 1:18 PM. 17 Feb

भागलपुर में RPF ने बड़ी संख्या में नोट किया बरामद

भागलपुर में RPF ने बड़ी संख्या में नोट बरामद किया. नोट मिलने की सूचना आयकर विभाग को दी गयी है. साथ ही, नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगाई गयी है.

1:18 PM. 17 Feb 23 1:18 PM. 17 Feb

नये राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का पटना एयरपोर्ट पर CM नीतीश ने किया स्वागत

नये राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे. CM नीतीश ने उनका स्वागत किया.

1:18 PM. 17 Feb 23 1:18 PM. 17 Feb

नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह पर साधा निशाना, बोले- कृषि में बहुत काम हुआ

सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में कृषि के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है. जिसको पता नहीं है वो कुछ भी बोलते रहे. शहद और बाजार के क्षेत्र में काफी काम हुआ. पूरे गांव में कहीं कोई मकान दिखता था, आज देखिए. लोग बोलेंगें तो ही हमारे काम को वैल्यू मिलेगा.

1:18 PM. 17 Feb 23 1:18 PM. 17 Feb

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर ट्रेन में छिनतई का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर इमली स्टेशन के पास ट्रेन में छिनतई का विरोध करना युवक को भार पड़ा. अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मोबाइल लेकर फरार हो गए. घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के फतेयपुर रूसेरा गांव निवासी राम रतन मंडल के 17 वर्षिय पुत्र नयन कुमार के रुप में हुई है.

1:18 PM. 17 Feb 23 1:18 PM. 17 Feb

बेगूसराय में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या

बिहार के बेगूसराय में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बखरी-खगड़िया मुख्य पथ के जोकियाही पुल के समीप की है. मृतका की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी निवासी प्रशांत कुमार पोद्दार की पत्नी मोना कुमारी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई तथा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

1:18 PM. 17 Feb 23 1:18 PM. 17 Feb

गोपालगंज में आंगनबाड़ी केंद्र से लापता 5 साल के बच्चे का शव मिला

गोपालगंज में 5 वर्षीय लापता मासूम बच्चे का शव शुक्रवार को मिला है. बताया जा रहा है कि वो दो दिनों से आंगनबाड़ी केन्द्र से लापता था. बच्चे का शव गांव के बाहर के तालाब से मिला. घटना विशंभरपुर के बलिवन सागर गांव की है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

1:18 PM. 17 Feb 23 1:18 PM. 17 Feb

कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगे नीतीश कुमार

कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समारोह में सीएम नीतीश कुमार शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन कर्पूरी संग्रहालय में किया जा रहा है. राजकीय समारोह के रूप में उनकी पुण्यतिथि मनायी जाएगी.

9:22 AM. 17 Feb 23 9:22 AM. 17 Feb

रोहतास के दुर्गावती डैम में गिरी पिकअप वैन, तीन की मौत

रोहतास के दुर्गावती डैम में एक पिकअप वैन गिर गयी है. घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है. वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों को गया सदर अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि यात्री काराकाट से गुप्ता धाम जा रहे थे. मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >