Bihar Breaking News Live: यूपी में सपा के साथ गठबंधन करेगा जदयू, ललन सिंह का बड़ा बयान

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
9:05 PM. 12 Mar 23 9:05 PM. 12 Mar

यूपी में सपा के साथ गठबंधन करेगा जदयू

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि देश में विपक्षी एकता के लिए सभी दल प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी जदयू का सपा के साथ गठबंधन होगा.

9:05 PM. 12 Mar 23 9:05 PM. 12 Mar

विधानसभा में शिक्षा विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण सूचना पर उत्तर होगा

बिहार विधानसभा में सोमवार की कार्यवाही का रुपरेखा, अल्पसूचित तारांकित प्रश्नों के उत्तर आएंगे, शिक्षा विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण सूचना पर उत्तर होगा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का उत्तर होगा.

9:05 PM. 12 Mar 23 9:05 PM. 12 Mar

हथियार के बल पर लाखों रुपए की लूट

राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव गैंस एजेंसी में अपराधियों ने बोला धावा पत्रकार नगर के भागा कॉलोनी में वारदात हथियार के बल पर लाखों रुपए की लूट.

9:05 PM. 12 Mar 23 9:05 PM. 12 Mar

सीवान पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

सीवान पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, 2 पिस्टल, एक देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस बरामद, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव से गिरफ्तारी.

9:05 PM. 12 Mar 23 9:05 PM. 12 Mar

मधुबनी में दो थानेदार का तबादला

मधुबनी में दो थानेदार का तबादला, रुद्रपुर और महिला थाना की SHO कंचन कुमारी का तबादला, आयशा को रुद्रपुर थाना का कमान, विनीता को बनीं महिला थाना की SHO.

9:05 PM. 12 Mar 23 9:05 PM. 12 Mar

यूपी में बिहार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे के शिकार हुए सभी लोग सासाराम के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

9:05 PM. 12 Mar 23 9:05 PM. 12 Mar

मनीष कश्यप पर एक और प्राथमिकी,अब इस मामले में फंसे

मनीष कश्यप पर एक और प्राथमिकी दर्ज हो गई है. दरअसल गिरफ्तारी की पुरानी तस्वीर पोस्ट कर अफवाह पैलाने के मामले में मनीष कश्यप के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

3:02 PM. 12 Mar 23 3:02 PM. 12 Mar

Bihar Breaking News Live: आरा में तीसरी की छात्रा के साथ बर्बरता, पटना में इलाज के दौरान मौत

आरा में तीसरी की छात्रा के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. छात्रा के चेहरे को जला दिया गया. बताया जा रहा है कि छात्रा की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई. घटना आरा के तियर थाना के तीयर गांव की है. वहीं घटना के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है.

3:02 PM. 12 Mar 23 3:02 PM. 12 Mar

गोपालगंज में एएलटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 500 कछुआ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज में एएलटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. आपको बता दें कि 500 कछुआ के साथ 3 तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार यूपी से गोपालगंज लाने के दौरान ये कार्रवाई की गई है.

3:02 PM. 12 Mar 23 3:02 PM. 12 Mar

समस्तीपुर में यूनियन बैंक के सीएसपी संचालक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने यूनियन बैंक के सीएसपी संचालक को गोली मार दी है. आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

3:02 PM. 12 Mar 23 3:02 PM. 12 Mar

बिहार के गया से दो नाबालिग का शव बरामद, शुक्रवार से थी लापता, हत्या की आशंका

बिहार के गया से दो नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों शुक्रवार से ही लापता थी. वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. साथ ही हत्या की आशंका जताई जा ही है.

3:02 PM. 12 Mar 23 3:02 PM. 12 Mar

सीतामढ़ी में आग से 6 दुकानें जलकर खाक, लाखों का सामान राख

बिहार के सीतामढ़ी में आग से 6 दुकानें जलकर राख हो गई. साथ ही इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया. घटना जिले की चकमहिला बस सेटैंड की है.

3:02 PM. 12 Mar 23 3:02 PM. 12 Mar

बिहार में H3N2 वायरस की पुष्टि, पटना की महिला संक्रमित

बिहार में H3N2 वायरस की पुष्टि हो गई है. पटना की महिला संक्रमित पाई गई है.  बिहार में H3N2 इन्फ्लुएंजा का यह पहला मामला है. इस वायरस का कोरोना जैसा ही इफेक्ट है. आपको बता दें कि ये सीधे लंग्स पर अटैक करता है.

3:02 PM. 12 Mar 23 3:02 PM. 12 Mar

मुजफ्फरपुर में 18 माह की मासूम से दरिंदगी, इलाके में फैली सनसनी

मुजफ्फरपुर जिले में 18 माह की मासूम से रेप का मामला सामने आया है. मामला जिलें के कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बच्ची की हालत जब बिगड़ गई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया. वहीं यह मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

8:32 AM. 12 Mar 23 8:32 AM. 12 Mar

मुंगेर में 15 किलो गांजे के साथ दो धराया, 1 देसी कट्टा, 5 कारतूस जब्त

बिहार के मुंगेर  जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल, यहां पुलिस ने 15 किलो गांजे के साथ दो को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से 1 देसी कट्टा, 5 कारतूस जब्त किया गया है. आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी जिले के कासिम बाजार क्षेत्र से हुई है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >