Bihar Bank Loot: ब्रांच मैनेजर की सूझबूझ से बैंक लूट में फेल हुए बदमाश, फिल्मी स्टाइल में भागे लूटेरे!

Bihar Bank Loot: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में बैंक लूटने आए अपराधियों को खाली हाथ लौटना पड़ा. ब्रांच मैनेजर की सूझबूझ से अपराधी लूटकांड की घटना को अंजाम नहीं दे पाए. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Bank Loot: बिहार के मुजफ्फरपुर में बैंक ब्रांच मैनेजर की चालाकी से लूटपाट की घटना को विफल किया गया. लूटपाट में विफल होने पर अपराधी हथियार लहराते फरार हो गए. पूरी घटना जिले के मोतीपुर के कथैया थाना क्षेत्र के जसौली गांव में स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की ब्रांच का है. अपराधियों ने इस बैंक को लूटने का प्रयास किया. हालांकि अपराधी घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके. 

ब्रांच मैनेजर ने दिखाई चालाकी

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी बैंक पहुंचे. तीनों बैंक के भीतर गये और बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों और बैंक कर्मियों को गन पॉइंट पर ले लिया. इससे बैंक के अंदर मौजूद लोगों में दहशत फैल गया. अपराधी कैश काउंटर की तरफ बढ़े. बैंक के भीतर मौजूद कर्मियों से चाबी मांगी. उस समय ब्रांच मैनेजर सुधीर कुमार बैंक में ही मौजूद थे. परंतु उन्होंने अपराधियों को बताया कि शाखा प्रबंधक अभी नहीं आये हैं और चाबी उन्हीं के पास है. यह सुनकर अपराधी घबरा गये. इसी बीच आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी 112 और कथैया पुलिस को दी. पुलिस के आने का आभास अपराधियों को हुआ. इसके बाद तीनों पिस्टल लहराते हुए थतिया की तरफ भाग निकले. 

अपराधियों ने सीसीटीवी का ड्राइव तोड़ा

भागने के क्रम में अपराधियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी का ड्राइव भी तोड़ दिया. अपराधियों के भागने के तुरंत बाद 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची. साथ ही कथैया पुलिस की गश्ती गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा किया. परन्तु अपराधी भागने में सफल रहे. पुलिस ने बनकट चौक, जसौली शाही चौक सहित अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला. इस संबंध में ब्रांच मैनेजर सुधीर कुमार ने कथैया थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. 

जल्द होगी अपराधियों की गिरफ्तारी

पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है. स्थानीय थाना सहित अन्य थानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

ALSO READ: बिहार में पुलिस टीम पर हमला, चौकीदार के बेटे ने ASI और महिला सिपाही से की मारपीट!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >