पटना पुलिस का फ्लैग मार्च
पटना में बिहार बंद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च
बिहार बंद के मद्देनजर पटना में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और हालात का जायजा लिया. संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है.
आरा जंक्शन की तस्वीर
आरा जंक्शन पर सुरक्षा का कड़ा पहरा
बिहार बंद को देखते हुए आरा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई . स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल और महिला जवानों की तैनाती की गई है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मुस्तैद नजर आए. यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने रेलवे परिसर में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती है.
महिला पुलिसकर्मी
आरा में सड़क पर उतरी महिला पुलिसकर्मी
बिहार बंद के मद्देनजर आरा शहर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने इलाके में पेट्रोलिंग की. महिला पुलिसकर्मियों समेत बड़ी संख्या में बल की तैनाती की गई है. पुलिस टीम सड़क पर मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिला रही है. प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए निगरानी बढ़ा दी है.
बैनर लिए हुए सड़क पर छात्र
पटना में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का विरोध मार्च
पटना में छात्रों और सामाजिक संगठनों ने विरोध मार्च निकालकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग उठाई. हाथों में बैनर और झंडे लेकर बड़ी संख्या में लोग शांतिपूर्ण मार्च में शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया. मार्च ने छात्रों के अधिकारों और जवाबदेही की मांग को लेकर व्यापक जनचर्चा को बल दिया.
छात्र को डिटेन करती पुलिस
पटना में पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया
पटना में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कार्रवाई की. तस्वीर में पुलिसकर्मी एक छात्र को हिरासत में लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटनास्थल पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.
विरोध करते छात्र
गया में सड़कों पर गूंजे विरोध के नारे
NEET समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर गया में हजारों छात्र सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया. गया कॉलेज से निकला छात्र मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और वरीय अधिकारी पूरे हालात पर नजर बनाए रहे.
कॉकरोच के गेटअप में छात्र
छात्र को पकड़ती पुलिस
पटना में प्रदर्शन के दौरान छात्र को पकड़ती पुलिस
टना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. तस्वीर में पुलिसकर्मी एक प्रदर्शनकारी छात्र को हिरासत में लेकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
भागलपुर में छात्रों प्रदर्शन
भागलपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
भागलपुर में बिहार बंद के दौरान NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था के विरोध में छात्रों का भारी जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में छात्र हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शन के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की. छात्रों ने परीक्षा में पारदर्शिता, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग उठाई. यह तस्वीर भागलपुर में बिहार बंद के दौरान छात्रों के आक्रोश और आंदोलन की तीव्रता को बयां करती है.
सीवान के गांधी मैदान छात्र
सीवन में उग्र हुए छात्र
सीवान के गांधी मैदान में प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया है. प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पानी की बोतलें और पत्थर फेंके जाने की सूचना है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है.
टावर पर चढ़े तेजप्रताप
