Bihar Accident News: दो बाइकों में आमने सामने की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत

Bihar Accident News: भोजपुर जिले में दो बाइकों में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई है. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

Bihar Accident News: बिहार के भोजपुर जिले में तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली है. तेज रफ्तार के कारण होनेवाली घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है. बीती रात जिले में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. दोनों मृतकों में एक की पहचान बक्सर के नावानगर गांव के रहने वाले उमेश सिंह के रूप में हुई है. मृतक उमेश सिंह पेशे से कारोबारी थे. बीते दो साल से वह पटना में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे. वहीं दूसरे मृतक की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव के रहने वाले मोनू सिंह के रूप में हुई है. 

लोगों ने दी हादसे की जानकारी

मामला हसन बाजार थाना क्षेत्र के तरारी मोड़ के समीप की है. घटना को लेकर बताया गया कि उमेश सिंह बिक्रमगंज से शिव चर्चा कर वापस पटना लौट रहे थे. वहीं, मोनू सिंह पैसा निकालकर अपने गांव के किराना दुकानदार को पैसा देने के बाद विक्रमगंज जा रहे थे. इसी बीच दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने हादसे की जानकारी हसन बाजार थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर हसन बाजार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

ALSO READ: Tirhut Graduate By Election Result: किसके सिर सजेगा जीत का ताज? त्रिकोणीय है मुकाबला, PK बिगाड़ सकते हैं खेल!

सोनपुर में भीषण सड़क हादसा

सोनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा पटना सोनपुर बायपास पर लालू यादव चौक के पास हुआ है. जानकारी के अनुसार, चार दोस्त पार्टी करने के बाद पटना से सोनपुर की तरफ वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच रात करीब 12 बजे उनके कार की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गई. घायलों को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं कार के परखच्चे उड़ गए हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >