Bihar 12th Passed Student Job: बिहार में ऐसे कई बच्चे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से 12वीं तक ही अपनी पढ़ाई पूरी कर पाते हैं. परिवार की जिम्मेदारी होने की वजह से वह किसी ना किसी नौकरी से जुड़ जाते हैं. ऐसे में अब खबर है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं के बच्चों को प्लेसमेंट की सुविधा दी जाएगी. यानी 12वीं के बाद वे सीधे नौकरी से जुड़ सकते हैं.
बड़ी कंपनियों से लिया जाएगा सहयोग
जानकारी के मुताबिक, बड़ी कंपनियों और औद्योगिक घरानों से इसे लेकर सहयोग लिया जा रहा है. इस तरह से सरकार पढ़ाई के बाद बच्चों को सीधे रोजगार से जोड़ने की तैयारी में है. सरकार का लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अवसर देना है. ऐसे में 12वीं के बाद स्कूल से ही बच्चों को प्लेसमेंट की सुविधा दी जाएगी.
पहले बच्चों का किया जाएगा आकलन
इस पूरी नई योजना को लेकर बताया जा रहा है कि स्कूल लेवल पर ही बच्चों की योग्यता, इंटरेस्ट और स्किल का आकलन किया जाएगा. इसके बाद उन्हें अलग-अलग रोजगार से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. इसे लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों और औद्योगिक घरानों की भागीदारी ली जाएगी. इससे बच्चों को ट्रेनिंग, प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप का मौका दिया जाएगा.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
12वीं बाद बच्चों के पास ये होंगे 2 ऑप्शन
बताया जा रहा है कि कई बार ऐसा होता है कि स्किल के अभाव में ही प्लेसमेंट नहीं मिल पाता है. इस वजह से सरकार की ओर से प्लानिंग की जा रही है. सरकार की इस पहल के बाद 12वीं पास बच्चों के पास 2 ऑप्शन होंगे. पहला कि अगर वे अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो अपने मनमुताबिक किसी भी कॉलेज में एमिशन ले सकते हैं.
दूसरा यह ऑप्शन होगा कि ट्रेनिंग के बाद नौकरी या अप्रेंटिसशिप को चुनना. दूसरा ऑप्शन आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. इस तरह से सरकार की योजना सिर्फ नौकरी दिलाने पर नहीं बल्कि बच्चों को रोजगार या नौकरी करने के लिए योग्य बनाने पर भी है.
Also Read: बिहार में किसानों को मिलेगी 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी, करना होगा ये काम, शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
