Breaking News: समस्तीपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो गिरफ्तार

Big Breaking News: समस्तीपुर के बच गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं. पैर में गोली लगने से एक अपराधी घायल हुआ है, जिनकी पुलिस को कई लूट के मामलों में तलाश थी.

Big Breaking News: समस्तीपुर जिले के ताजपुर और बंगरा थाना के सीमावर्ती गांव बच में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक अपराधी के पैर में लगी है, जिससे वह घायल हो गया है. गिरफ्तार अपराधी जिले में हुए कई बड़े लूटकांडों में वांछित थे और पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सीमावर्ती गांव बीच में अपराधियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की. पुलिस को अपनी ओर आते देख अपराधियों ने खुद को घिरा पाकर फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों की ओर से हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई.

लूट के कई मामलों का होगा खुलासा, छानबीन जारी

पुलिस ने घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. वहीं, उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से जिले में हाल के दिनों में हुए कई लूटकांडों के मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है. पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है और इनके अन्य सहयोगियों का पता लगाने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >