भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का गाना इंटरनेट पर उड़ा रहा गर्दा, सॉन्ग ‘ओ साथी रे’ को मिले चार मिलियन व्यूज

Bhojpuri Song: भोजपुरी के स्टार अरविंद अकेला कल्लू का गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. आपको बता दें कि इस गाने को यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में चार मिलियन व्यूज मिल चुके है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी के स्टार अरविंद अकेला कल्लू का गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. आपको बता दें कि इस गाने को यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में चार मिलियन व्यूज मिल चुके है. अरविंद अकेला कल्लू का नया सैड सॉन्ग ओ साथी रे खूब ट्रेन कर रहा है. उनका यह सैड सॉन्ग भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है. बता दें कि यह गाना टॉप 20 में ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में कल्लू की खूबसूरत आवाज और इसके म्यूजिक वीडियो में उनका दमदार अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने में एक बढ़िया कहानी भी है.

नए कांसेप्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन

यह गाना भोजपुरी के दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. सारेगामा हम भोजपुरी ने एक बार फिर से नए कांसेप्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है. इस गाने को लेकर सारेगामा हम के मैनेजिंग डायरेक्टर बद्रीनाथ झा ने बताया कि ओ साथी रे, एक दुख भरी दास्तान है जिसे कल्लू के जरिए म्यूजिकल अंदाज में पेश किया गया है. यह गाना सभी के दिल को छू रहा है. बद्रीनाथ झा ने आगे कहा है कि हम भोजपुरी के दर्शकों से कहना चाहते हैं कि आप इस गाने को जरूर देखें. यह हमारे चैनल से रिलीज अब तक के सभी गानों से काफी अलग है.

गाने को दर्शकों का मिला प्यार

चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने आगे कहा कि हमारी कोशिश होती है कि अपने चैनल से हर तरह के गानों को लेकर भोजपुरी के गौरव को बढ़ाने का काम करें. इसके लिए बड़े से बड़े और छोटे से छोटे कलाकारों के साथ उनकी कला का सम्मान करते हुए सारेगामा हम भोजपुरी एक से बढ़कर एक गाने लेकर आ रही है, जिसे भोजपुरी दर्शकों का भी खूब सम्मान और स्नेह मिल रहा है. वही गाने को मिल रहे व्यूज को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि ओ साथी रे रोमांटिक सैड गाना है, जिसे करते वक्त सेट पर हम सभी के आंखों में आंसुओं का सैलाब उमर आया था.

Also Read: आकांक्षा दुबे के वीडियो को मिले 210 मिलियन व्यूज, आत्महत्या करने वाली भोजपुरी अभिनेत्री का ये गाना हुआ वायरल..
प्रिंस प्रियदर्शी ने दिया गाने का लिरिक्स

अरविंद अकेला कल्लू ने आगे कहा कि यह गाना इतना शानदार है कि जो भी सुनेगा, वह इसे बार-बार सुनना चाहेगा और इसे पसंद भी करेगा. इसलिए हम भोजपुरी के दर्शकों से अपील करते हैं कि आप पहले की तरह अपना आशीर्वाद और प्यार बनाए रखें. आपको बता दें कि कल्लू के गाना ओ साथी रे का लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने बनाया है, जबकि उसमें संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. गाने के म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ श्वेता झा नजर आ रही हैं. कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और विक्रम पासवान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >