पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट, लिखा- पिछले साल था खौफ… इस साल दुआ है…

Bhojpuri News: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की हैं. ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स ने तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं.

पटना. भोजपुरी अभिनेता व पावर स्टार पवन सिंह फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की हैं. ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स ने तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पोस्ट के जरिए भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं. ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है. अब इसको लेकर भी वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अब एक ताजा पोस्ट में ज्योति सिंह खूबसूरत ग्रीन साड़ी पहनकर सड़क किनारे बैठी नजर आ रही हैं. ज्योति ने अपने बालों को खुला रखा है और माथे पर टीका लगाया हुआ है.

‘इस साल दुआ है कि तेरे सामने ही ना आऊं’

तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी पुलिया के किनारे बैठी हैं. मिनिमम मेकअप में ज्योति सिंह का यह लुक कमाल का लग रहा है. लेकिन उससे भी खास है वो मैसेज जो ज्योति ने कैप्शन में लिखा. ज्योति सिंह ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘पिछले साल खौफ था कि तुझे खो ना दूं… इस साल दुआ है कि तेरे सामने ही ना आऊं. ‘ यूं तो कैप्शन में ज्योति सिंह ने किसी का नाम नहीं लिखा है लेकिन फैंस मानकर चल रहे हैं कि ज्योति सिंह ने यह कैप्शन पवन सिंह को दिए गए ओपन मैसेज के तौर पर ही लिखा है. तमाम लोग इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ ही मिनटों में फोटो पर बेहिसाब लाइक्स आ गए हैं.

Also Read: बिहार में फर्जी शिक्षकों की दूसरी लिस्ट जारी, 63 अध्यापकों पर FIR दर्ज कराने का आदेश
पहले भी ज्योति सिंह ने जन्मदिन मनाते एक तस्वीर की थी पोस्ट

आपको बता दें कि इससे पहले भी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन मनाते एक तस्वीर पोस्ट की थी. तस्वीर में उनके साथ एक शख्स दिख रहा हैं, जिसे वह केक खिला रही हैं. इस तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन दिया हैं. बर्थडे सेलिब्रेशन हालांकि जन्मदिन ज्योति सिंह का नहीं है. तस्वीर में दिख रहा शख्स कौन है या किस का जन्मदिन है ये बात स्पष्ट नहीं हुआ लेकिन सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बना हुआ हैं. अब इसी बीच दूसरी पोस्ट को भी इससे जोड़कर पवन सिंह के फैन्स देख रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >