Video: भोजपुरी लिटिल सिंगर ने सीएम नीतीश के सामने गाया जिया हो बिहार के लाला, देखें वीडियो

CM Nitish Video: भोजपुरी लिटिल सिंगर आर्यन बाबू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने अपनी मधुर आवाज में गाना गाया. जिससे सीएम नीतीश और उनके साथ मौजूद जदयू के अन्य नेता मुस्कुराते हुए दिखे. देखें वीडियो

CM Nitish Video: भोजपुरी लिटिल सिंगर आर्यन बाबू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने अपनी मधुर आवाज में गाना गाया. जिससे सीएम नीतीश और उनके साथ मौजूद जदयू के अन्य नेता मुस्कुराते हुए दिखे. यह घटना जदयू की तरफ से आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती समारोह में हुई. जो जदयू एमएलसी संजय सिंह के आवास पर आयोजित किया गया था.

आर्यन बाबू ने अपने गाने में कहा, “सजा दो घर को रौशन सा मेरे सरकार आए हैं.” इसके बाद उन्होंने सीएम नीतीश की स्माइल और आंखों की तारीफ की और कहा, “ऐ राजा जी अखिया बा नीला आसमान जइसन हो.” आर्यन का यह गाना सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे. इसके बाद उसने सीएम नीतीश के सामने जिए हो बिहार के लाला गाने को भी प्रस्तुत किया.

Also Read: बेहद ऐतिहासिक होगी कर्पूरी ठाकुर की जयंती, शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, जानें पूरा शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >