Video: भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा के 'जलजीरा' ने मचाया बवाल, पारुल ठाकुर के हॉट लुक ने फैंस का छुड़ा दिया पसीना

Bhojpuri News: भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा के नए गाने जलजीरा ने बवाल मचा दिया है. रिलीज होने के बाद ही दर्शकों ने इस गाने को खूब पसंद किया है. रिलीज होने के साथ ही गाने को दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है. राकेश मिश्रा लगातार अपने दर्शकों को एक से बढ़कर एक हिट गाने दे रहे है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा के नए गाने जलजीरा ने बवाल मचा दिया है. रिलीज होने के बाद ही दर्शकों ने इस गाने को खूब पसंद किया है. रिलीज होने के साथ ही गाने को दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है. राकेश मिश्रा लगातार अपने दर्शकों को एक से बढ़कर एक हिट गाने दे रहे है. उनके गाने दर्शकों को खूब पसंद आ रहे है. यह गाना सोशल मीडिया पर लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

शिल्पी राज ने गाने में दी अपनी आवाज

जलजीरा गाने को टीसीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल से रिलीज किया गया है. गायक राकेश के साथ शिल्पी राज ने इसमें अपनी आवाज दी है. राकेश मिश्रा के प्रशंसक के साथ ही भोजपुरी गाने को पसंद करने वाले दर्शक भी इस गाने को पसंद कर रहे हैं. सिंगर ने अपने नए गाने को लेकर कहा है कि गर्मी के दिनों में जलजीरा का महत्व काफी बढ़ जाता है. यह लोगों को गर्मी से राहत देती है. उसी तरह यह गाना लोगों को राहत देगी और साथ ही ढेर सारा मनोरंजन भी करेगी.

Also Read: बिहार: ‘अंदरे कर देंगे..’ स्टेशन पर रेल यात्रियों को डराकर वसूली करता धराया फर्जी सिपाही, जानने वालों ने कहा..
पारूल ठाकुर और राकेश मिश्रा ने मचाया धमाल

फिलहाल, दर्शकों को इस गाने में गायक राकेश के साथ ही पारूल ठाकुर की जोड़ी खूब पसंद आ रही है. दोनों ने मिलकर इस म्यूजिक वीडियो में धमाल मचा दिया है. मालूम हो कि इस गाने के लिरिक्स प्रकाश बारूद ने लिखे है. जबकि, म्यूजिक अरविंद मल्हार ने दिया है. बता दें कि अभी शादी का सीजन भी चल रहा है. इसे भी ध्यान में रखकर इस गाने को बनाया गया है. वहीं, राकेश मिश्रा अपने अभिनय के साथ ही बेहतरीन गाने के लिए भी जाने जाते है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार: युवक की खून से सनी लाश बरामद, फोन पर लड़की की आवाज से बढ़ा सस्पेंस, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >