Bihar News: भोजपुर में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बिहार के भोजपुर में ट्रेन से काटकर दो युवकों की मौत हो गई है. बता दें कि रेल ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ है. मृत युवकों के शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

Bihar News: दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड के बिहिया रेलवे स्टेशन से पूरब बुधवार की देर शाम नॉन स्टॉप ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गयी. मृतक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे में मृत युवकों में से एक की उम्र लगभग 27 वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है. यह दुर्घटना दानापुर-उधना एक्सप्रेस से हुई है.

लगभग 20 मिनटों तक खड़ी रही जनशताब्दी एक्सप्रेस

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम महथिन मंदिर के समीप थोड़ी-सी दूरी पर यह घटना हुई. जिसके बाद अप से गुजरने वाली 15126 पटना-मंडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस बिहिया के अप आउटर सिग्नल पर लगभग 20 मिनटों तक खड़ी रही. उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इस हादसे की खबर RPF और जीआरपी पुलिस को दी गई.

Also Read: पटना में मछुआरे की गोली मारकर हत्या, रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

मृत युवकों की नहीं हो पाई है पहचान

सूचना मिलने के बाद में घटनास्थल पर पहुंची आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस ने शव को रेल ट्रैक से हटाया तब जाकर जनशताब्दी एक्सप्रेस रवाना हुई. आरपीएफ आरा इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है. फोटो लेकर आस-पास के इलाकों में पहचान कराने के लिए भेजी गई है. दोनों हीं शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया गया है. युवकों की पहचान करने में रेल पुलिस जुटी हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >