Accident News: महाकुंभ से लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत, मचा हाहाकार

Accident News: प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में बिहार के भोजपुर जिले के रतनपुरा निवासी सेना के अधिकारी चाचा भतीजा समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है. महाकुंभ से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ.

Accident News: प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी सेना के अधिकारी चाचा भतीजा समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है. वहीं दो महिलाओं की हालत गंभीर है. धनबाद के सरायढेला स्थित खरनागढ़ा निवासी सेना के 46 वर्षीय अधिकारी शिवजी सिंह व उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत शनिवार को ही गयी.

अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई कार

वहीं उनकी पत्नी व भाभी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं. सेना के अधिकारी शिवजी सिंह अपनी 42 वर्षीय पत्नी नीरा देवी, 17 वर्षीय बेटी सोनम कुमारी, भतीजा राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह और उसकी पत्नी अलका देवी के साथ महाकुंभ मेले में गये थे. 24 जनवरी को महाकुंभ में स्नान आदि के बाद शुक्रवार को सभी अपनी कार से धनबाद के लिए निकले थे. इसी दौरान प्रयागराज वाराणसी हाइवे पर मिजमुिराद थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े डंपर से जा टकरा गयी.

Also Read: इस साल बिहार सरकार देगी 12 लाख लोगों को नौकरी, गांधी मैदान से राज्यपाल का बड़ा ऐलान

फ्लाइट कैंसिल हो गई तो चले गए महाकुंभ

इस घटना में शिवजी सिंह, उनकी बेटी सोनम सिंह व भतीजा राजीव सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, उनकी पत्नी नीरा देवी व अलका देवी की हालत गंभीर है. जूनियर कमांडेंट ऑफिसर के पद पर थे शिवजी सिंह शिवजी सिंह लेह लद्दाख में बतौर जूनियर कमांडेंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे. कुछ दिन पहले ही एक शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव आए थे. उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई तो परिवार के साथ महाकुंभ निकाल गए. उधर से वापसी में हादसा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >