सफाई कर्मचारी को पीट-पीट कर मारा, फिर पेड़ से लटकायी लाश

आरा : बिहार में बेखौफ अपराधी बर्बरतापूर्ण वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार को राज्य के आरा जिले में अपराधियों ने एक सफाई कर्मचारी को पहले पीट-पीट कर हत्या कर दी. इसके बाद उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया. घटना आरा शहर के आनंद नगर मुहल्ले की है. सफाई कर्मचारी की पहचान […]

आरा : बिहार में बेखौफ अपराधी बर्बरतापूर्ण वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार को राज्य के आरा जिले में अपराधियों ने एक सफाई कर्मचारी को पहले पीट-पीट कर हत्या कर दी. इसके बाद उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया. घटना आरा शहर के आनंद नगर मुहल्ले की है. सफाई कर्मचारी की पहचान आरा नगर निगम सफाई कर्मचारी और आंबेडकर नगर निवासी करण राम के रूप में की गयी है.

परिजनों का आरोप है कि इस घटना को मुहल्ले के ही विशाल कुमार नामक युवक ने अंजाम दिया है. उनका आरोप है कि विशाल सदर अस्पताल में एंबुलेंस चलाता है. पहले भी उसने करण राम को उसके घर पर जाकर जान से मारने की धमकी दे चुका था. मंगलवार की सुबह भी करण अपने काम पर घर से निकला था. कुछ देर बाद उसके मारे जाने की खबर मिली.

हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से सफाई कर्मचारी के शव को उतार कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय पुलिस इस घटना की जांच प्रेम-प्रसंग में हुए आपसी विवाद को जोड़कर भी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >