मुखिया के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए माले का धरना

आरा : प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले खेग्रामस ने मुखिया अरुण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया. क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आयी है, हत्या, बलात्कार, मॉब लीचिंग और अपराधी ताकतों को खुली छूट मिली हुई है. कई जगह हमले हो रहे हैं और हत्याएं हो रही […]

आरा : प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले खेग्रामस ने मुखिया अरुण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया. क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आयी है, हत्या, बलात्कार, मॉब लीचिंग और अपराधी ताकतों को खुली छूट मिली हुई है. कई जगह हमले हो रहे हैं और हत्याएं हो रही हैं.

राज्य सरकार गरीबों की बात करती है, पर गरीबों की योजनाओं में लूट व अनियमितता का साम्राज्य है. इस अवसर पर कामता प्रसाद बिंद, जनार्दन गोंड, हरेराम सिंह, कपिलमुनि पंडित, गोपाल प्रसाद, यदुनंदन चौधरी, रामाशंकर पासवान, दिलराज प्रीतम, महेश पासवान, जगजीवनराम, शशिनाथ त्रिपाठी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >