शाहपुर : अपनी ही पुत्री से बलात्कार करने के आरोपित पिता को कोलकाता में गिरफ्तार करने के पश्चात कोलकाता पुलिस की टीम ने शाहपुर थाने के एक गांव से नाबालिग किशोरी को भी बरामद किया. कोलकाता पुलिस के एसआइ एके डे के अनुसार कोलकाता के कराया थाने में पीड़िता किशोरी की मां ने अपने पति इंद्रजीत सिंह पर अपनी 13 वर्षीया बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी,
कोलकाता पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को किया बरामद, ले गयी साथ
शाहपुर : अपनी ही पुत्री से बलात्कार करने के आरोपित पिता को कोलकाता में गिरफ्तार करने के पश्चात कोलकाता पुलिस की टीम ने शाहपुर थाने के एक गांव से नाबालिग किशोरी को भी बरामद किया. कोलकाता पुलिस के एसआइ एके डे के अनुसार कोलकाता के कराया थाने में पीड़िता किशोरी की मां ने अपने पति […]

जिसमें बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बच्ची ने फोन से उसे सूचना दी कि पिता ने कोलकाता से गांव आते समय 12 जुलाई को रास्ते में उसके साथ बलात्कार किया.
साथ ही बच्ची को गांव छोड़कर कोलकाता चला गया, जिसके पश्चात कोलकाता पुलिस ने पिता पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित पिता को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही कोलकाता पुलिस की टीम ने शाहपुर थाना पुलिस के सहयोग से मंगलवार को छापेमारी कर पीड़ित बच्ची को बरामद कर लिया. वहीं पुलिस द्वारा पीड़िता का आरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर अपने साथ कोलकाता ले गयी.