कारीसाथ में बैरकपुर-झांसी एक्सप्रेस का हौज पाइप टूटा, दो घंटे परिचालन ठप

आरा/बक्सर : दानापुर-पंडित दीनदयाल रेलखंड के कारीसाथ स्टेशन पर रविवार की देर शाम अप रेलमार्ग पर बैरकपुर-झांसी एक्सप्रेस का हॉज पाइप अचानक टूट गया. हॉज पाइप टूटने से करीब दो घंटे तक अप लाइन का परिचालन बाधित रहा. आरा से पैसेंजर ट्रेन से हॉज पाइप मांगकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. घटना […]

आरा/बक्सर : दानापुर-पंडित दीनदयाल रेलखंड के कारीसाथ स्टेशन पर रविवार की देर शाम अप रेलमार्ग पर बैरकपुर-झांसी एक्सप्रेस का हॉज पाइप अचानक टूट गया. हॉज पाइप टूटने से करीब दो घंटे तक अप लाइन का परिचालन बाधित रहा.

आरा से पैसेंजर ट्रेन से हॉज पाइप मांगकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. घटना रविवार की शाम करीब 8 बजे की बतायी जाती है. बताया जाता है कि बैरकपुर से चलकर झांसी को जाने वाली अप बैरकपुर-झांसी ट्रेन जैसे ही कारीसाथ स्टेशन से आगे बढ़ी तभी अचानक उसका हॉज पाइप टूट गया.
हॉज पाइप टूटने के साथ ड्राइवर गाड़ी को रोक दिया. काफी देर तक ड्राइवर हॉज पाइप ठीक करने की कोशिश की, लेकिन ठीक नहीं हुआ. इसके बाद ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. सूचना मिलते ही कंट्रोल में आरा स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से हॉज पाइप भेजा. ड्राइवर ने हॉज पाइप लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया.
वहीं ट्रेन के हॉज पाइप टूटने से कई ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा करना पड़ा, जिसमें मगध एक्सप्रेस को आरा गरीब रथ को बिहटा रोका गया. बक्सर स्टेशन मास्टर रंजन कुमार ने बताया कि कारीसाथ में ट्रेन के हॉज पाइप टूटने से परिचालन ठप था. ट्रेन को ठीक करने के बाद परिचालन को सुचारु रूप से चालू कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >