भोजपुर : ओझा का आरोप लगा भीड़ ने विकलांग को पीटकर मार डाला

लोगों का आरोप-उसके आते ही खराब हो जाती है लोगों की तबीयत आरा (भोजपुर) : अंधविश्वास में भीड़ ने मंगलवार को गजराजगंज ओपी थाना क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव में एक विकलांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को कौरिया हाॅल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. मृतक की पहचान छोटकी […]

लोगों का आरोप-उसके आते ही खराब हो जाती है लोगों की तबीयत
आरा (भोजपुर) : अंधविश्वास में भीड़ ने मंगलवार को गजराजगंज ओपी थाना क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव में एक विकलांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को कौरिया हाॅल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. मृतक की पहचान छोटकी सासाराम गांव निवासी रामकेवल मुसहर के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने अनुसार वह ओझा का काम भी करता था. लोगों ने बताया कि राम केवल मुसहर बाहर रहता था.
वह दो दिन पहले घर आया था. इसी बीच मुसहर टोली में पहले से ही लोगों को अंधविश्वास ने जकड़ रखा था. इनका मानना था कि वह जब भी गांव में आता है किसी न किसी की तबीयत खराब हो जाती है. इस बाद भी ऐसा हुआ, मुसहर टोली में कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गयी.
लोग रामकेवल मुसहर के पास गये और ओझा होने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करने लगे. इससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि, पुलिस पुरानी दुश्मनी मान कर भी जांच कर रही है. इस घटना को लेकर अफरातरफरी मची रही.
वैशाली में चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पीटा, मौत
सराय (वैशाली) : सराय थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान गांव में सोमवार की देर रात एक घर में चोरी करने घुसे चोर की ग्रामीण ने जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों की पिटाई से जख्मी चोर की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत चोर की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने मौके से शटर व ताला काटने वाला एक कटर व एक मोबाइल को बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात कई चोर सराय थाने के अख्तियारपुर सेहान निवासी संतलाल पासवान के घर में चोरी करने घुसे थे. इसी दौरान संत लाल व उनकी पत्नी की नींद खुल गयी.
घर के अंदर चोरों को देख जब उन लोगों ने शोर मचाया, तो चोरों ने दोनों को कटर से मारकर जख्मी कर दिया. पति-पत्नी का शोर सुनकर ग्रामीण उनके घर की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों को जुटते देख चोर वहां से भागने लगे. भागने के दौरान ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इससे उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >