ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो लोग जख्मी

सरैंया : बड़हरा थाना क्षेत्र के कोइलवर-छपरा फोरलेन पर बबुरा पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गये. दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया. धक्का लगने के बाद […]

सरैंया : बड़हरा थाना क्षेत्र के कोइलवर-छपरा फोरलेन पर बबुरा पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गये. दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया.

धक्का लगने के बाद ट्रैक्टरचालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त ट्रैक्टर को पकड़ने की कोशिश कर रही है. दोनों घायल कोइलवर थाना क्षेत्र के पचरूखिया कला निवासी स्व दामोदर पांडेय के पुत्र राजेंद्र पांडेय तथा शिवनारायन शर्मा के पुत्र संजीत शर्मा हैं, जो बबुरा बाजार से मोबाइल रिपेयरिंग कराकर अपने घर लौट रहे थे.
इसी दरम्यान तेज गति से डिवाइडर पार कर रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दिया. कोइलवर-छपरा फोरलेन मार्ग पर आये दिन सड़क दुर्घटना में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही. पुलिस प्रशासन अनियंत्रित वाहनों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >