आम के पेड़ पर ठनका गिरने से छह बच्चों समेत आठ जख्मी

चरपोखरी : शुक्रवार को आयी तेज आंधी एवं बूंदा-बूंदी के बीच थाना क्षेत्र के पसौर गांव में आम के पेड़ पर ठनका गिरने से छह बच्चों समेत एक महिला और एक युवक जख्मी हो गये. पीड़ितों को आनन-फानन में इलाज के लिए ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार […]

चरपोखरी : शुक्रवार को आयी तेज आंधी एवं बूंदा-बूंदी के बीच थाना क्षेत्र के पसौर गांव में आम के पेड़ पर ठनका गिरने से छह बच्चों समेत एक महिला और एक युवक जख्मी हो गये. पीड़ितों को आनन-फानन में इलाज के लिए ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज आंधी में पसौर के दक्षिण छोर स्थित गांव के सटे बधार में आम के पेड़ से आम गिरते देख बच्चे एवं महिला दौड़ पड़ी. इसी बीच बूंदा-बांदी के बीच अचानक आम के पेड़ पर ठनका गिर गया.
ठनके के प्रकोप में आने से पसौर गांव निवासी पन्ना नट की पुत्री सुंदरी कुमारी (8 ), सीतासुंदरी कुमारी (10), पुत्र छठु नट (26), पत्नी गीता देवी और सुनील नट के पुत्र रोहित कुमार(8), हृदया नट की पुत्री कटरीना कुमारी (7), फिरोज नट के पुत्र मंगरू कुमार(5) एवं छठू के पुत्र अंजनी कुमारी (3) जख्मी हो गये. घटना के कुछ देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >