पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर तिलाठ मोड़ के समीप गुरुवार को ट्रक में टकराकर बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी पिता का इलाज के लिए आरा ले जाये जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. जबकि गंभीर रूप से जख्मी पुत्र को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार कछुई गांव निवासी जनार्दन चौधरी पीरो में एक मॉल में कर्मचारी के रूप में काम करते थे.
सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र जख्मी
पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर तिलाठ मोड़ के समीप गुरुवार को ट्रक में टकराकर बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी पिता का इलाज के लिए आरा ले जाये जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. जबकि गंभीर रूप से जख्मी पुत्र को […]

गुरुवार को उनके पड़ोस में हल्दी का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने को लेकर उनका पुत्र विष्णु उन्हें बाइक से गांव लेकर जा रहा था. बाइक सवार पिता-पुत्र जैसे ही तिलाठ मोड़ से थोड़ा आगे पहुंचे. अचानक मवेशियों का झुंड सड़क पार करने लगा. सड़क पर मवेशियों के अचानक आ जाने के बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी. इस घटना में जनार्दन चौधरी और उनके पुत्र विष्णु चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आरा रेफर कर दिया. आरा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही जनार्दन चौधरी की मौत हो गयी. जबकि गंभीर रूप से जख्मी विष्णु चौधरी को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. इधर मौत की सूचना पाकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी शकुंतला देवी का रोते-रोते बुरा हाल था. बताया जाता है कि मृतक के एक बेटा विष्णु तथा तीन पुत्रियां प्रमीला, लक्ष्मीणा तथा कुसुम हैं. पूरे परिवार में घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया.