सभी रेल फाटकों पर मूलभूत सुविधाएं होंगी बहाल

आरा : हाजीपुर रेलवे जोन के द्वारा जारी पत्र के आदेश पर दानापुर रेल मंडल आगामी 15 अगस्त से पहले सभी रेल फाटकों पर सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने का संकल्प लिया है. बता दें कि रेलवे फाटक पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए बिजली, पानी, पंखा, लाइट, शौचालय, ढंग का रूम हर […]

आरा : हाजीपुर रेलवे जोन के द्वारा जारी पत्र के आदेश पर दानापुर रेल मंडल आगामी 15 अगस्त से पहले सभी रेल फाटकों पर सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने का संकल्प लिया है. बता दें कि रेलवे फाटक पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए बिजली, पानी, पंखा, लाइट, शौचालय, ढंग का रूम हर हाल में उपलब्ध करा दिये जायेंगे. उक्त जानकारी इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने दी.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में यूनियन काफी समय से रेल प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को गंभीरता से उठाती रही है जिसके परिणाम स्वरूप इस्ट सेंट्रल रेलवे जोन के महाप्रबंधक ने विगत दिनों पत्र जारी कर सभी कल्याण निरीक्षक से जल्द-से-जल्द रेलवे गेट से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी. रिपोर्ट मिलने पर उन्होंने 15 अगस्त तक सभी गेटों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >