आरा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी संजीव कुमार ने आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार कृष्णा पासवान को नोटिस जारी किया है. इस आशय की जानकारी देते हुए अभ्यर्थी व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सुधीर कुमार पूर्वे ने कहा कि सात मई को सभी अभ्यर्थियों के लेखा पंजी की जांच की गयी, जिसमें भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के उम्मीदवार कृष्णा पासवान ग्राम काजीचक, पोस्ट व थाना संदेश, जिला-भोजपुर के लेखा पंजी की जांच में मिला कि उम्मीदवार द्वारा चुनाव में खर्च की गयी नकद राशि का व्यय खोले गये खाते में जमा किये बिना ही किया गया है.
उम्मीदवार को जारी किया गया नोटिस
आरा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी संजीव कुमार ने आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार कृष्णा पासवान को नोटिस जारी किया है. इस आशय की जानकारी देते हुए अभ्यर्थी व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सुधीर कुमार पूर्वे ने कहा कि सात मई को सभी अभ्यर्थियों के लेखा पंजी की जांच की […]

जबकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देश के अनुरूप खर्च होनेवाली नकद राशि की निकासी खोले गये खाते से किया जाना आवश्यक है. बताते चलें कि जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को लेकर हर एक चीज पर पैनी नजर बनाये हुए है, जिससे कि प्रत्याशियों के द्वारा किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जा सके.