ट्रेनों में नहीं चल रहे हैं पंखे,परेशानी

आरा : पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में भीषण गर्मी के बीच पंखे बंद होने से यात्री सोमवार को परेशान रहे. दानापुर के बाद आरा में भी रेलवे के जिम्मेदार लोगों से शिकायत करने के बाद सुनवाई नहीं हुई तो पीरो में स्टेशन पर यात्रियों ने अपनी पीड़ा बतायी, लेकिन यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी. […]

आरा : पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में भीषण गर्मी के बीच पंखे बंद होने से यात्री सोमवार को परेशान रहे. दानापुर के बाद आरा में भी रेलवे के जिम्मेदार लोगों से शिकायत करने के बाद सुनवाई नहीं हुई तो पीरो में स्टेशन पर यात्रियों ने अपनी पीड़ा बतायी, लेकिन यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी. आरा से गुजरनेवाली ट्रेनों में इस तरह की समस्याएं आम हैं.

आरा में जब पारा 43 डिग्री सेल्सियस हो रहा था, तब भभुआ पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आकर रुकी. गर्मी ऊमस से परेशान यात्री जब ट्रेन की जनरल बोगी में चढ़े तो उसमें गर्मी अधिक महसूस हुई. यात्रियों ने छत पर लटक रहे पंखों पर नजर डाली तो सभी पंखे बंद थे. तीखी धूप में तप रहे ट्रेन के डिब्बे में जल रही लाइट ने गर्मी और अधिक बढ़ा दी.
ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने पंखों को चलाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. आरा स्टेशन पर जब ट्रेन लगभग 10 मिनट तक रुकी तो ट्रेन के स्टाफ से यात्रियों ने पंखे बंद होने की बात कही. इस पर वे यह कहकर पल्ला झाड़ गये कि कोई तकनीकी खराबी है. उसे सुधार लिया जायेगा.
रुकते ही बेचैन हो जाते है यात्री : जब ट्रेन चलती तो खिड़की-दरवाजे से आने वाली हवा कुछ हद तक राहत दे देती थी, लेकिन जैसे ही ट्रेन रुकती तो यात्रियों की बेचैनी बढ़ जाती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >