आरा : श्रद्धा,विश्वास,भक्ति व शुद्धता व लोक आस्था का महान पर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार की शाम व्रतियों ने खरने का व्रत किया. सुबह से ही खरने के प्रसाद की तैयारी शुरू कर दी. खरने के मौके पर लोगों ने घर-घर जाकर प्रसाद खाया. लोक आस्था के पर्व छठ व्रत के प्रति लोगों की इतनी श्रद्धा है कि आपसी मनमुटाव तक को भूल जाते हैं.
अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ देंगे व्रती
आरा : श्रद्धा,विश्वास,भक्ति व शुद्धता व लोक आस्था का महान पर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार की शाम व्रतियों ने खरने का व्रत किया. सुबह से ही खरने के प्रसाद की तैयारी शुरू कर दी. खरने के मौके पर लोगों ने घर-घर जाकर प्रसाद खाया. लोक आस्था के पर्व छठ व्रत […]

पूरे दिन निर्जला उपवास के बाद व्रतियों ने सूर्यास्त होने पर भगवान सूर्य की पूजा कर एक बार ही दूध और गुड़ से बनी खीर खाया. शाम को सरोवरों में स्नान कर भगवान को जल अर्पण के बाद मिट्टी के नये चूल्हे पर बना गुड़ का जाउर, रोटी या फिर पूरी का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने खरना किया. प्रसाद खाने के लिए आसपास के लोगों को भी आमंत्रित किया गया. व्रतियों के घर लोग खरने का प्रसाद खाने के लिए देर रात तक पहुंचते रहे.
वहीं खरना से पूर्व भी व्रतियों ने पूरे दिन बिना अन्न जल का छठ घाटों पर जाकर पूजा-अर्चना की. भगवान भास्कर को जल अर्पित किया. इस अवसर पर पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. घाटों से लेकर गली-मुहल्लों तक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सफाई व रोशनी की व्यवस्था की गयी है. सामाजिक समरसता का स्वरूप इस पर्व में चहुंओर दिख रहा है. प्रसाद बनाने, डाल सजाने में भी एक-दूसरे को मदद कर रहे हैं. छठ व्रत सबसे प्रमुख विशेषता इसकी पवित्रता है.
व्रती आज शाम डूबते सूर्य को देंगी अर्घ : खरना के बाद छठव्रतियों द्वारा 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया. गुरुवार को विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. इसे लेकर पूरा माहौल छठमय हो गया है. हर तरफ छठ गीतों की धूम है. शुक्रवार को अहले सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ ही चार दिवसीय छठ व्रत का अनुष्ठान संपन्न हो जायेगा.
सजाया गया है छठ घाटों को : जिले सहित नगर के सभी छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. छठ घाटों की सफाई के साथ पानी की भी व्यवस्था की गयी है. वहीं घाटों पर प्रकाश की काफी अच्छी व्यवस्था की गयी है. ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. कलेक्ट्री तालाब गांधी घाट सहित आरा-डेहरी मेन केनाल के किनारे कई घाट बनाये गये हैं.
छठव्रतियों ने आस्था के साथ किया खरना
अपने ऊपर पांच मुकदमों का भी जिक्र भी उन्होंने हलफनामे में किया है, जो विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं. उन्होंने अपने एफिडेविट में एक अचल संपत्ति का भी जिक्र किया है. उनके पास डेढ़ डिसमिल जमीन बीहट में है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य दो लाख हैं. उनका मकान बहुत ही साधारण है. उनके नाम पर एक लाख 70 हजार 150 का बीमा हैं. शैक्षणिक योग्यता के बार में उन्होंने अपने आपको पीएचडी धारक बताया है.
सड़क हादसे में मृत छात्र के परिजनों से मिलने पहुंचे कन्हैया: बछवाड़ा. नामांकन रैली से लौटते समय सड़क दुर्घटना में मारे छात्र के परिजनों से मिलने पहुंचे . वहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना देने के साथ-साथ प्रशासन से तुरंत इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने आज मृतक के घर जाकर परिजनों को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया. कन्हैया ने इस दुखद घटना के कारण आज के अपने सभी जनसंपर्क कार्यक्रमों को रद्द कर दिया .