चुनाव ड्यूटी से भागे तो मिलेगा वीआरएस

आरा : लोकसभा चुनाव के सफल एवं सुचारु संपादन के लिए विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की सूची के आधार पर चुनाव कार्य में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है लेकिन ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कई कर्मी बहाना बनाकर चुनाव कार्य से अपनी ड्यूटी हटवाने के लिए प्रयासरत हैं. इसके लिए […]

आरा : लोकसभा चुनाव के सफल एवं सुचारु संपादन के लिए विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की सूची के आधार पर चुनाव कार्य में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है लेकिन ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कई कर्मी बहाना बनाकर चुनाव कार्य से अपनी ड्यूटी हटवाने के लिए प्रयासरत हैं.

इसके लिए प्रशासन काफी सख्त एवं सतर्क है. जानकारी के अनुसार अगर कोई व्यक्ति बीमारी का आवेदन देकर अपना नाम चुनाव कार्य से हटाना चाहते हैं तो इसके लिए प्रशासन द्वारा एक मेडिकल टीम गठित है.
फलत संबंधित कर्मी के आवेदन के आधार पर मेडिकल जांच करायी जायेगी. जांच में अगर संबंधित कर्मी का बीमारी का कारण झूठा एवं गलत पाया गया तो संबंधित कर्मी पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी तथा उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान करने की कार्रवाई की जायेगी.
चुनाव कार्य संवैधानिक दायित्व होता है. इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मियों को पूरी जवाबदेही एवं निष्ठा के साथ अपने-अपने कर्तव्य का निर्वाह करना है. इस कार्य में कोताही, लापरवाही तथा बहानेबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >